MP News : खेत में काम कर रही महिला के साथ दरिंगी,..मुंह बंद कर गर्म चिमटे से जलाया प्राइवेट पार्ट

पीड़िता ने बताया कि, पीछे से दो युवकों ने उसे दबोच लिया था। उन्होंने उसकी आंखें और मुंह ढंक दिए। गर्म चिमटें से उसका चेहरा सहित संवेदनशील अंगों को जला दिया। दर्द से वो कराहने लगी।

Written By :  aman
Update: 2022-10-23 09:18 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (photo: social media )

Shivpuri Crime News : देश की हृदय स्थली कहे जाने वाले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी की इंतहा हो गई। दरअसल, खेत में खाना बना रही एक पर दरिंदों ने वहशियाने तरीके से हमला बोला। बदमाशों ने महिला के चेहरे तथा संवेदनशील अंगों को चिमटे से दाग दिया। घायल महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खबर मिलने के बाद शिवपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह आरोपियों का चेहरा तक नहीं देख पाई। 

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने बताया, ये घटना शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के पड़ोरा गांव (Padora Village) में शुक्रवार को एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। वह मूंगफली तोड़ने गई थी। काम ज्यादा होने के कारण उसने खेत में ही रुकने का फैसला किया। खेत में ही खाना बनाने लगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अचानक पीछे से दो युवकों ने उसे दबोच लिया था। उन्होंने उसकी आंखें और मुंह ढंक दिए। गर्म चिमटें से उसका चेहरा सहित संवेदनशील अंगों को जला दिया। दर्द से वो कराहने लगी। चिल्लाते ही आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। तब तक ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ही उसे अस्पताल पहुंचाया।

कुरुप बनाने की कोशिश

शिवपुरी पुलिस का कहना है कि, दरिंदों ने महिला के साथ जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया उससे लगता है कि उनकी कोशिश महिला को कुरुप बनाने की थी। पुलिस ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। मामले में शिकायत पर सिटी कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News