MP News: जंगल में मिले नर कंकाल ने एक साल बाद खोला अपनी हत्या का राज, इसलिए हुई थी हत्या

MP News Today: रीवा पुलिस ने एक वर्ष पहले मऊगंज क्षेत्र के दुधमनिया जंगल में मिले नर कंकाल के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2022-11-15 13:39 GMT

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन 

MP News Today: रीवा पुलिस ने एक वर्ष पहले मऊगंज क्षेत्र के दुधमनिया जंगल में मिले नर कंकाल के मामले में ये बड़ा खुलासा किया है। यह हत्या का एक ऐसा मामला था जिसका कोई सिरा पकड़ में नहीं आ रहा था। अंततः पुलिस को कामयाबी मिली और उसने इसका खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पांच अक्टूबर 2021 को थाना मऊगंज में दी गई थी सूचना

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन जिला रीवा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या द्वारा की गई कार्यवाही में ये सफलता मिली। फरियादी इन्द्रलाल गिरि पिता चुड़ा गिरी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम छुहिया थाना मउगंज जिला रीवा ने अपने लड़के विकास गिरी उम्र 21 वर्ष के गुम हो जाने की सूचना थाना मऊगंज में पांच अक्टूबर 2021 को दी थी। जिसे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान 5 फरवरी 2022 को सूचनाकर्ता इन्द्रलाल गिरी निवासी छुहिया थाना मऊगंज ने मोबाइल से सूचना दी कि दुधमनिया जंगल में एक मानव कंकाल पड़ा है जिसके पास पेन्ट, पर्स, आधार कार्ड अन्य कागजात पड़े हैं जो मेरे लड़के विकास गिरी के ही हैं। सूचना पर इसे जांच में लिया गया।

ये है मामला

परिजनों द्वारा शंका जाहिर करने, कथन एवं तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन एवं सम्पूर्ण जांच में पाया गया कि यूनुस बक्स अंसारी पिता अब्दुल मजीद निवासी दुधमनिया एवं सिरताज मोहम्मद निवासी सीतापुर ने विकास गिरी की हत्या कर शव को जंगल मे फेंककर छुपा देने पर अपराध किया था। आरोपी यूनुस बक्स से पूछताछ की गई। उसने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजे विकास गिरी मेरे घर देशी अण्डा लेने आया, अण्डा लेकर वहां से चला गया। मैं और मेरे जीजा सिरताज अंसारी घूमने गए थे। घर में बाकी लोग थे।

लगभग 8.00 बजे विकास गिरी घर पर वापस आया और मेरी बड़ी बहन से छेड़खानी कर रहा था। तब तक मैं और मेरे जीजा वापस घर आए तो घर वालों ने बताया की विकास गिरी तुम्हारी बहन को छेड़ रहा है। हल्ला गुहार होने पर विकास गिरी भाग गया मैं और मेरे जीजा डण्डा लेकर उसके पीछे दौड़े लाठी डण्डा से मारने लगे जिससे उसकी मौत हो गई। तब हम दोनों ने मिलकर विकास गिरी का हाथ पांव रस्सी से बांधकर दुधमनिया जंगल मे फेंक दिया था। घटना का दूसरा आरोपी सिरताज मोहम्मद निवासी सीतापुर थाना लौर जिला रीवा की पता तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News