Vasantrao Chavan Death: नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन

Vasantrao Chavan Death: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण का आज सुबह निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी में इस समय शोक का माहौल है।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-08-26 04:42 GMT

Vasantrao Chavan Death: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण का आज सुबह निधन हो गया। अभी तक की मिली जानकारी के हिसाब से ऐसा बताया जा रहा था कि वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत ख़राब होने की वजह से हैदराबाद में स्थित क्रीम्स अस्पताल में हुए भर्ती कराया गया। उन्हें सांस की बिमारी बताई जा रही थी। रविवार को अचानक से ज्यादा तबियत ख़राब हुई और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। इस बात की जानकरी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी। इस खबर के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं से शोक जताया है। वसंत चव्हाण कांग्रेस के काफी पुराने नेता रहे हैं।

वसंतराव चव्हाण का करियर

वसंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के बहुत पुराने नेता थे। उनके करियर की बात करूं तो वो पहली बार 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने इसे निर्दलीय लड़ा था और जीता भी था। इस चुनाव के बाद उनका राजनितिक कद भी काफी बढ़ गया। कांग्रेस पार्टी का साथ उन्होंने 2014 में थामा था। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने से पहले उन्हें लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था।

2024 में जीता लोकसभा चनाव

अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने नांदेड से चुनाव लड़ा था। जहां उन्हें 59442 वोटों से जीत हासिल हुई। इस सीट से उन्होंने बीजेपी के चिखलीकर प्रतापराव गोविंदराव को हराया। वसंत चव्हाण के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो जमीन से जुड़े हुए नेता थे। इन्हे रानजीति का काफी लंबा अनुभव है। 16 साल तक इन्होने विधानमंडल के दोनों सदनों में काम भी किया है। ऐसे नेता के निधन हो जाने से पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया जा रहा। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से इसपर दुःख जताया है।

Tags:    

Similar News