खेल से होता है शांति व विकास

दुनिया खेल के माध्यम से हम आपसी मेलजोल के साथ शांति और विकास की राह देखते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए..;

written by :  rajeev gupta janasnehi
published by :  Shweta Pandey
Update:2021-04-05 21:57 IST

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस ( सोशल मीडिया)

दुनिया खेल के माध्यम से हम आपसी मेलजोल के साथ शांति और विकास की राह देखते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक वर्ष 2014 से 6 अप्रैल को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाने लगा ।

संयुक्त राष्ट्र में 23 अगस्त 2013 को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का आवाहन किया |अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के संस्थापक ने वर्ष 1896 में एथेंस में प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया गया था। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र ने 6 अप्रैल को विकास एवं शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के लिए यह दिवस चुनाव जो निरंतर वर्ष 2014 से सभी अंतरराष्ट्रीय ,क्षेत्रीय ,राष्ट्रीय ,खेल और विकास संगठनों द्वारा समाज में खेल की भूमिका व योगदान हेतु यह दिन प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा।

क्यों मनाया जाता है

विश्व भर में शांति को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करने में खेल की शक्ति को पहचानने की उद्देश्य यह दिवस मनाया जाता है।, 1978 में यूनेस्को ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा को सभी के लिए मौलिक अधिकार के रुप में निर्णय किया गया था राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर भारत में हर वर्ष मनाया जाता है। 23 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।

*थीम *

6 अप्रैल, 2020 को संपूर्ण विश्व में 'विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य समाज में खेल की भूमिका एवं योगदान को बढ़ावा देना है।संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष COVID-19 के दौरान खेल और शारीरिक गतिविधियों को घर में ही अपनाने का आह्वान किया गया है।वर्ष 2021 की थीम विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस की जानकारी नहीं है |सभी खेल जगत से जुड़े संगठन व खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News