Big Boss 17 : मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, जानें किसपर साधा निशाना

Big Boss 17 : मुन्नवर फारूकी इस समय बिग बॉस हाउस में हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड नाजिल सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Update: 2023-11-21 15:54 GMT

Big Boss 17 : कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लगातार वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके दमदार परफॉर्मेंस के कारण फैंस का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है। उनकी और मनारा चोपड़ा की नजदीकियां घर के साथ साथ बाहर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सितशी भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। आइए विस्तार से जानें क्या है पूरा मामला।

नाजिया की पोस्ट

दरअसल, नाजिला सितशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसके कारण वह चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नाजिला ने लिखा, "ऑनलाइन हर चीज वैसी नहीं होती जैसी दिखती है। कोई भी उतना अच्छा और नैतिक नहीं है, जितना वह दिखने की कोशिश करता है।" इसलिए कहा जाता है कि अपने आइडल से ना मिलें क्योंकि जैसा आप उन्हें देखते हैं वो कई बार वैसे असल में नहीं होते. टीवी और ऑनलाइन में दिख रही चीजों से बेवकूफ ना बने। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग इस पोस्ट को मुनव्वर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। नाजिला ने आगे लिखा कि- 

बिग बॉस हाउस में मुन्नवर

बता दें कि बिग बॉस 17 के हाउस में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच नजदीकी बढ़ रही है। जिसके कारण नाजिला के साथ उनकी दोस्ती में दरार पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि नाजिला को मुनव्वर और मन्नारा की खास दोस्ती रास नहीं आ रही। नाजिला एक फेमस यूटूबर है। जिसके 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके साथ ही वो पॉपुलर फैशन इंफ्लुएंसर, ब्लॉगर भी हैं। इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फैन्स फोल्लोविंग है जो कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिंव रहने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।

Tags:    

Similar News