दीपिका पादुकोण की तस्वीरों ने फिर जीता रणवीर का दिल

Deepika Padukone: सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-12-24 08:13 GMT

Deepika Padukone: इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस बहुत जल्द ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है और उससे भी ज्यादा फैंस को ऋतिक-दीपिका की कैमिस्ट्री पसंद आ रही है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

दीपिका की तस्वीरों ने फिर जीता रणवीर का दिल

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। एक्ट्रेस की तस्वीरें इस कदर हसीन हैं कि हर कोई अपना दिल हार बैठा है। ब्लू कलर की साड़ी में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में भला फिर उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह कैसे पीछे रह जाते? रणवीर सिंह भी दीपिका की इन तस्वीरों को देख अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए और दीपिका की तस्वीर पर कमेंट कर डाला। रणवीर ने लिखा- 'हाय माई जान।'

दीपिका से बेहद प्यार करते हैं रणवीर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, जो अक्सर फैंस को देखने को मिलता है। रणवीर सिंह भी अक्सर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बता दें कि रणवीर और दीपिका को कई हिट फिल्मों में एक साथ देखा गया है। कपल रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

'सिंघम अगेन' में साथ नजर आएगा कपल

बता दें कि बहुत जल्द रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। कपल के पास बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, जिसमें कपल बिजी चल रहा है। रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' की बात करें, तो इसमें दीपिका एक लेडी पुलिस का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में रणवीर के अलावा, करीना कपूर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी हैं।

Tags:    

Similar News