Disha Patani Viral Pics : व्हाइट गाउन में दिशा पाटनी ने लगाया ग्लैमर का तड़का, तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश

Disha Patani Viral Pics : दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें हमेशा ही अपने फैशनेबल अवतार से इंटरनेट पर आग लगाते हुए देखा जाता है। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Update:2023-11-18 17:44 IST

Disha Patani Viral Pics : दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें हमेशा ही अपने फैशनेबल अवतार से इंटरनेट पर आग लगाते हुए देखा जाता है। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुंबई में वैसे भी फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिलता है और समय-समय पर कोई ना कोई इवेंट आयोजित किए जाते रहते हैं, जहां पर सभी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। बीते दिनों एले इवेंट का आयोजन मुंबई में रखा गया जहां पर सितारों की महफिल सजी हुई दिखाई दी। यहां पर सभी ने अपने ग्लैमरस अवतार में एंट्री ली और अपने चहेते सितारों की तस्वीरें देखने के बाद फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दिए। दिशा पाटनी को भी इस इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया और वह हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आई। दिशा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्हें हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है। इस इवेंट में भी उन्हें अपनी खूबसूरती का तड़का लगाते हुए देखा गया।

ग्लैमरस अवतार में नजर आई दिशा

इवेंट में शामिल होने के लिए दिशा पाटनी को बहुत ही ग्लैमरस अवतार में देखा गया। वह यहां पर व्हाइट कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में पहुंची थी और अपने ग्लैमरस अवतार से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस की ड्रेस काफी रिवीलिंग थी जो उनके हॉट और कर्वी फिगर को शो कर रही थी।

ऐसा था लुक

अपने लुक में परफेक्शन लाने के लिए दिशा ने शानदार सी ड्रेस के साथ स्टेटमेंट स्टोन स्टड्स और गले में नेकलेस पहना हुआ था। हाईलाइटेड आईज के साथ उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। खूबसूरत हेयर बन और स्पार्कली हिल्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था।

फ्लॉन्ट किया फिगर

दिशा को अपने इस शानदार आउटफिट में क्लीवेज और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। उन्होंने पैपराजी को जमकर पहुंच दिए और खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाती हुई दिखाई दी। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन पर जबरदस्त प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी फिल्म वेलकम 3 में देखा जाने वाला है इसके अलावा उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट भी है।

Tags:    

Similar News