Hartalika Teej 2021: लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में महिलाओं ने की पूजा

आज देशभर में महिलाएं हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat) मना रही हैं। वहीं लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में महिलाओं ने हरतालिका तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की।

Published By :  Ashiki
Update: 2021-09-09 15:41 GMT

मनकामेश्वर मंदिर में पूजा करती महिलाएं (Photo- Ashutosh Tripathi Newstrack)

Hartalika Teej 2021: आज देशभर में महिलाएं हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat) मना रही हैं। वहीं लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में महिलाओं ने हरतालिका तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की।


हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej 2021) रखा जाता है।


मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख-शांति प्राप्त होती है।


कहते हैं कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था।


इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।


आज पूजन के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी कथा को सुना जाता है।


कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज व्रत रख सकती हैं।


कहते हैं कि एक बार व्रत रखने के बाद इस व्रत को जीवनभर रखा जाता है। बीमार होने पर दूसरी महिला या पति इस व्रत को कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News