Paison Ka Ped: ये है पैसों का पेड़, घर में इन्हे ऐसे लगा सकते हैं आप

Paison Ka Ped: अगर आप भी अमीर होने के ख्वाब देख रहे हैं और आपको ये पता चले कि इस पौधे को लगाने से आप को धन दौलत मिल सकती है तो कहना ही क्या। आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।

Update: 2023-11-25 01:30 GMT

Paison Ka Ped (Image Credit-Social Media)

Paison Ka Ped: क्या आपको भी बागवानी का शौक है? वहीँ अगर हम आपसे कहें कि आपका ये शौक आपको मालामाल बना सकता है वो भी महज़ घर पर कुछ पौधे लगाकर तो? जी हाँ आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जल्द ही धनवान बना देगा। आइये जानते हैं कि हम किन पौधों की बात कर रहे हैं और कैसे ये आपको धन वैभव से भर देंगे।

 अपने घर में लगाएं पैसों का पेड़ 

पेड़-पौधे जहाँ एक तरफ वातावरण को शुद्ध करते हैं वहीँ वास्तु के हिसाब से ये आपको कई तरह के फायदे भी पंहुचा सकते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि इन्हे घर पर लगाने से आपके घर पर माँ लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो पौधे।

मनीप्लांट (Money Plant)



 जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है कि ये पौधा पैसों का पेड़ है। लेकिन आपको बता दें कि केवल इसको ही धन सम्पति से जोड़कर नहीं देखा जाता बल्कि कई और पौधे ऐसे भी हैं जिन्हे घर पर लगाने से आप मालामाल हो सकते हैं। आज हम आपको और कई ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर में धन दौलत ला सकते हैं।

जेड प्लांट (Jade Plant)



 मनी प्लांट के अलावा जेड प्लांट भी धन-सम्पति प्रदान करने के लिए जाना जाता है। ये एक खूबसूरत पौधा है जिसके पत्ते गोलाकार सिक्के की तरह नज़र आते हैं। कहा जाता है कि इन पौधों को घर पर लगाने से आपको जीवन में सफलता मिलने लगती है और किस्मत चमक उठती है।

लक बैम्बू (Luck Bamboo)



 ये बांस का पौधा होता है जिसे गमले में लगाया जाता है। इसके लिए कहा जाता रहा है कि ये अच्छे भाग्य और धन सम्पति का प्रतीक होता है। ये साइज में काफी छोटा होता है। जिसकी वजह से इन्हे आप किसी कमरे में रख सकते हैं।

तुलसी (Basil)



 हिन्दू मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे का काफी महत्त्व है। इसकी पत्तियों में सेहत का खज़ाना छुपा होता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा धन सम्पति का भी प्रतीक है। इसे धन की देवी माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिसके घर में रहने से घर धन-धान्य से भरा रहता है।

एलोवैरा (Aloe Vera)



 इस पौधे के कई गुण इसे काफी उपयोगी बनाते हैं। बालों और त्वचा के लिए ये काफी फायदेमंद होता है। एलोवैरा में घाव को भरने जैसे औषधीय गुण भी होते हैं। वहीँ ये आपके घर में खुशहाली और सम्पन्नता भी लेकर आता है।

Tags:    

Similar News