प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की मैजिकल लव स्टोरी

Priyanka Chopra Nick Jonas Love Story: 1 दिसंबर 2023 ये वो दिन था, जब दो प्यार करने वाले सात जन्मों के लिए एक हुए थे। जी हां..हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की। आज कपल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-12-01 09:14 GMT

Priyanka Chopra Nick Jonas Love Story: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को आज पांच साल पूरे हो चुके हैं। कपल की एक बेटी भी है, जिनका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। शादी से पहले से ही प्रियंका और निक अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। आज कपल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है, तो आइए आज इस खास दिन पर हम आपको कपल की मैजिकल लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

प्रियंका को पहली नजर में दिल दे बैठे थे निक

निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा से पहली नजर वाला प्यार हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया था कि वह 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में पहली बार प्रियंका को देखकर फिदा हो गए थे, जिसके बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर डीएम किया था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है और इसके बाद निक जोनस को प्रियंका का फोन नंबर मिल गया था। फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर प्यार से इनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया था।

साल 2017 में कंफर्म किया था अपना रिलेशनशिप

साल 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पहली बार साथ में पब्लिक अपीयरमेंस दी थी। दोनों ने फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन के आउटफिट्स पहने थी। इसके बाद प्रियंका और निक के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपने अपार्टमेंट पर इनवाइट किया था। उस दौरान एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। जब बात आगे बढ़ी तो, प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर निक जोनस ने ग्रीस में उन्हें रिंग देकर प्रपोज किया और निक जोनस ने घुटने पर बैठकर प्रियंका को रिंग देते हुए कहा था कि क्या तुम मुझे इस दुनिया का भाग्यशाली शख्स बना सकती हो। कुछ सेकंड तक चुप रहने के बाद एक्ट्रेस ने जवाब में हां कहा था।

जोधपुर में की थी कपल ने शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कपल की शादी में देश-विदेश से कई मेहमान पहुंचे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आज कपल की शादी को पांच साल हो चुके हैं और दोनों की एक प्यारी से बेटी भी है।  

Tags:    

Similar News