Sonam Kapoor Host Welcome Party : सोनम कपूर की हाउस पार्टी में सजी सितारों की महफिल, डेविड बेकहम थे खास मेहमान

Sonam Kapoor Host Welcome Party : फुटबॉल जगत के चर्चित नाम डेविड बेकहम को बीते दिन बॉलीवुड के सितारों के साथ देखा गया। सोनम कपूर ने उनके लिए खास पार्टी का आयोजन किया था।

Update: 2023-11-16 16:01 GMT

Sonam Kapoor Host Welcome Party : बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा ने फेमस फुटबॉलर डेविड बेकहम का इंडिया में जोरदार स्वागत किया है। डेविड बेकहम कुछ समय पहले ही इंडिया आए हैं और उनके स्वागत के लिए एक भव्य पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई मेहमान शामिल हुए।सोनम कपूर ने अपने मुंबई वाले घर पर डेविड के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इसकी कई सारी तस्वीर अब सितारों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। सभी ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सितारों की सजी महफिल

सोनम कपूर की इस शानदार पार्टी में डेविड बेकहम के वेलकम के लिए एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर जैसे सितारों को देखा गया। अनिल कपूर हर बार की तरह अपने शानदार अवतार में दिखाई दिए और अपने स्वैग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

ग्लैमरस लुक से सजे सितारे

इस शानदार पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। इन दिनों को सोनम और हर्षवर्धन के साथ पोज देते हुए देखा गया। इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची थी और उन्हें डेविड के साथ पोज देते हुए देखा गया।

इस अंदाज में नजर आए मलाइका और बेकहम

इस शानदार पार्टी में मलाइका और अर्जुन शानदार अंदाज में पहुंचे। अर्जुन जहां ब्लैक लुक में पहुंचे तो मलाइका ने भी व्हाइट और ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। वी डीप नेक ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक कमाल का था। उन्होंने जमकर डेविड के साथ पोज दिए और इस दौरान वो बातें करते भी दिखाई दिए। मलाइका ने डेविड से घंटों बात की। इस पार्टी में शाहिद कपूर को भी अपनी पत्नी मीरा के साथ शामिल होते हुए देखा गया। शनाया यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आई और एंड ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस अवतार में उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया।

Tags:    

Similar News