कौन हैं आलेखा अडवाणी? जिसे तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड कर रहे हैं डेट

Alekha Advani: हाल ही में तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन को उनकी नई गर्लफ्रेंड आलेखा आडवानी के साथ देखा गया था। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं आलेखा आडवानी?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-11-16 08:01 GMT

Alekha Advani: इन दिनों आदर जैन अलेखा आडवाणी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में दोनों को हाथों में हाथ डाले करीना कपूर की दिवाली पार्टी में देखा गया था।

बीते दिन आदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने और अलेखा के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी, जिसके बाद से हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर अलेखा आडवाणी हैं कौन? तो आइए आपको बताते हैं।

खबरों की मानें, तो अलेखा आडवाणी आदर और तारा सुतारिया की कॉमन फ्रेंड हैं। वहीं, आलेखा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह 'way well' की फाउंडर हैं, जो सामाजिक कार्यों के लिए जानी-जाती है। इसके अलावा, अलेखा क्लोदिंग और ज्वेलरी ब्रांड के लिए बतौर मॉडल भी काम करती हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया कि हाल ही में आदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था। इस तस्वीर में भले ही उनकी गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन यह साफ है कि इस तस्वीर में उनके साथ अलेखा ही थीं।

बता दें कि अलेखा से पहले आदर ने कई सालों तक तारा सुतारिया को डेट किया था। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया की दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ था।

वहीं, ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर आदर जैन, अलेखा आडवाणी और तारा सुतारिया की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें तीनों साथ में दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के कैप्शन पर अलेखा ने लिखा था- ''हमेशा एक तीसरा पहिया।'' अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद नेटिजंस अलेखा को ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, इस तस्वीर के सामने आने के बाद नेटिजंस को ऐसा लगता है कि तारा और आदर का ब्रेकअप अलेखा की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर अलेखा पर दोस्त के ही बॉयफ्रेंड को चुराने का इल्जाम भी लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News