इस जिले में शिवपाल यादव के सेक्‍युलर मोर्चा की धूम, नाराज अखिलेश ने भंग की कार्यकारिणी

Update: 2018-10-23 13:25 GMT

बरेली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के अंदरूनी चल रही राजनीति को रोकने के लिए मंगलवार को सपा की बरेली जिला कमेटी भंग कर दी है। बताया जाता है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली जिले के अंदर जिस तरह पार्टी के पुराने नेता पार्टी छोड़कर शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे से जुड़ रहे हैं। इसे लेकर सपा के स्थानीय संगठन से नाराज चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पकोड़ी गैंग ने फैलाई थी दहशत, मास्‍टरमाइंड निकला एमएससी स्‍टूडेंट, अरेस्‍ट

आज सपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के एक मेल से सुबह पार्टी कार्यालय सूचना पहुंची कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर सपा की कार्यकारिणी भंग की जाती है। इसके साथ ही साथ जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव को उनके पद से हटाया जाता है।

ये भी पढ़ें: डांडिया महोत्‍सव के जरिए दिया वूमेन इंपावरमेंट का संदेश, महिलाओं नें जमकर लगाए ठुमके

इन नामों पर शुरू मंथन

जानकर यह भी बताते है लखनऊ से आए आदेश से सपा में उठापटक तेज हो गई है। वहीं शुभलेश यादव के हटने के बाद से सपा में जिलाध्यक्ष के पद के लिए योगेश यादव, पूर्व विधायक भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक अतहर रहमान का नाम संभावित लोगों में शामिल है।

ये भी पढ़ें: 2 साल पहले हुई थी इकलौते बेटे की मौत, नौकरी छोड़ खुद लगाया कातिलों का पता

Tags:    

Similar News