Politics: BJP MLA अदिति सिंह के पति अंगद सिंह ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ, जानिए इसकी वजह ?

Politics News : BJP विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) के पति अंगद सिंह (Angad Singh) को पंजाब कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Report :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-05-10 10:53 IST

Aditi Singh Angad Singh (Image Credit : Social Media)

Politics News : उत्तर प्रदेश रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की विधायक और पूर्व कांग्रेसी नेता अदिति सिंह (Aditi Singh) के पति अंगद सिंह (Angad Singh) ने कांग्रेस पार्टी (Congress) से नाता तोड़ने के बाद एक बार फिर कांग्रेसी का हाथ थाम लिए हैं। बता दें 2022 विधानसभा चुनाव ठीक पहले अदिति सिंह के पति अंगद सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब पार्टी छोड़ने के 3 महीने बाद ही अंगद सिंह ने दोबारा से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले लिया है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने अदिति सिंह के पति अंगद सिंह को दोबारा से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

क्यों कांग्रेस में वापस लौटे अंगद सिंह?

विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके अंगद सिंह चुनाव के 3 महीने बाद ही दोबारा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। अंगद सिंह के कांग्रेस पार्टी में वापसी का सबसे बड़ा कारण पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा माने जा रहे हैं। बता दें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अंगद सिंह ने कांग्रेस पार्टी से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद अंगद सिंह ने किसी अन्य पार्टी का दामन नहीं था ना। आम आदमी पार्टी और बीजेपी में शामिल होने के बजाय अंगद सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

पत्नी ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ

अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने भी विधानसभा चुनाव 2022 के आगाज होने से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अदिति सिंह को रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया इस चुनाव में अदिति सिंह ने सफलता हासिल की।

बता दें अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए पार्टी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाएं। अदिति सिंह के अलावा उस वक्त उनके पति अंगद ने भी कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। अदिति सिंह द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी के साथ चले जाने के कारण कांग्रेस पार्टी ने उनके पति अंगद सिंह का टिकट पंजाब विधानसभा चुनाव में काट दिया। टिकट काटे जाने के बाद अदिति सिंह के प्रति अंगद सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर यह आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उनके ऊपर दबाव बना रही है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अदिति सिंह के खिलाफ पोस्ट लिखें। हालांकि इन सब के बावजूद भी अब पार्टी छोड़ने के 3 महीने बाद अदिति सिंह के पति अंगद सिंह ने दोबारा से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

Tags:    

Similar News