असम की रैली में राहुल गांधी ने बिना नाम लिए आरएसएस पर बोला जोरदार हमला

प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। यहां वो 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। असम के नागांव, गोलाघाट, जोरहाट जिलों में उनकी अलग-अगल दिन रैली है।

Update: 2021-03-19 07:55 GMT
भूपेश बघेल ने असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। बघेल की मानें तो 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 100 सीटे मिलना तय है।

डिब्रूगढ़: असम के डिब्रूगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला।

किसी का नाम न लेते हुए इशारों में कहा कि एक ताकत, नागपुर में पैदा हुई, जो पूरे देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। राहुल ने जनता से सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि लोकतंत्र में गिरावट आ रही है?

देश का युवा आज बेरोजगार है, किसान विरोध कर रहे हैं, सीएए है।अगर हम दिल्ली में आते हैं तो हम असम के लोगों से उनकी संस्कृति, भाषा को भूलने के लिए नहीं कह सकते।

बता दें कि आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम में रैली को संबोधित करने के बाद कॉलेज के छात्रों के साथ भी बातचीत करेंगे और चाय के बागानों में काम करने वाले लोगों से भी मिलेंगे।

असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाला है। यहां पर चुनाव तीन चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 2 मई को होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ले रखी हैं।

सिद्धू पर बदले कैप्टन के सुर, मेल-मिलाप से होगा कांग्रेस को सियासी फायदा

असम की रैली में राहुल गांधी ने बिना नाम लिए आरएसएस पर बोला जोरदार हमला(फोटो:सोशल मीडिया)

21 और 22 मार्च को असम में 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी प्रियंका

जबकि प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। यहां वो 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।

असम के नागांव, गोलाघाट, जोरहाट जिलों में उनकी अलग-अगल दिन रैली है। बता दें कि इससे पहले प्रियंका असम के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। उस दौरान प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ 'झुमूर' नृत्य भी किया था।

Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी (फोटो:सोशल मीडिया)

भूपेश बघेल ने असम में जीत का किया दावा

वहीं कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। बघेल की मानें तो 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 100 सीटे मिलना तय है।

बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार षड्यंत्र औए दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए। जीत उनकी ही होगी।

नेताओं पर मेहरबान सरकार: जनता से हो रही दोगुनी वसूली, जानें क्या है वजह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News