कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी, पूर्व सीएम के सामने चले लात घूंसे

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के बीच की तनातनी कार्यकर्ताओं की भिडंत का कारण बन गई है। दोनों गुटों में जमकर लात घूसे चले। मारधाड़ में एक पदाधिकारी का सिर फूट गया। आपको बता दें, कांग्रेस कार्यालय में नए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी होनी थी।  

Update: 2019-01-18 05:48 GMT

शिमला : पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के बीच की तनातनी कार्यकर्ताओं की भिडंत का कारण बन गई है। दोनों गुटों में जमकर लात घूसे चले। मारधाड़ में एक पदाधिकारी का सिर फूट गया। आपको बता दें, कांग्रेस कार्यालय में नए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी होनी थी।

ये भी देखें :बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा- राहुल कांग्रेस सल्तनत के आखिरी बादशाह

कार्यक्रम में शिरकत करने वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह भी पहुंचे थे। नारेबाजी शुरू हुई तो भिडंत में बदलते देर नहीं लगी। दोनों नेताओं के समर्थकों ने कुर्सियां चलानी शुरू कर दीं। एक दूसरे पर लात घूसे बरसाए। हंगामा बढ़ा तो वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा कार्यक्रम छोड़ कर चले गए।

ये भी देखें :RSS का मोदी सरकार पर तंज, कहा- 2025 में बनेगा राम मंदिर

Tags:    

Similar News