दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे JP Nadda, सीएम को बताया बधाई का पात्र

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसको भाजपा में काम करने का मौका मिला है वह उसके लिए गौरव की बात है।

Update: 2021-01-22 07:41 GMT
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे JP Nadda, सीएम को बताया बधाई का पात्र (PC: social media)

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज परिवारवाद वाली पार्टियां और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले दलों पर जमकर हमला किया। देश में लगभग 1500 पार्टियां हैं। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां भी शामिल है। पर यही एक ऐसी पार्टी है जो पूरे देश में है। खास बात यह है कि अधिकतर पार्टियां परिवारवाद वाली हैं। यही एक ऐसी पार्टी हैं जहां पर एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री हो सकता है। साधारण परिवार से आने वाले राष्ट्रपति, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं।

ये भी पढ़ें:बलिया में कोटेदार की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसको भाजपा में काम करने का मौका मिला है वह उसके लिए गौरव की बात है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत को पूरा देश पहचानता है। परिवर्तन करने की ताकत है। हर कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष है। पार्टी एकात्मवाद और राष्ट्रवाद को लेकर आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को कोई बहला नहीं सकता है।

कोरोना से निबटने में मोदी और योगी सरकार ने किया बड़ा काम

नड्डा ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक बीमारी कोरोना से निबटने में मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के अलावा यूपी सरकार ने भी बेहतरीन काम किया। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि अब इन सब योजनाओं को बूथ तक पहुंचानने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष की है।

jp-nadda (PC: social media)

मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना से करें काम

यह भी कहा कि अब जब प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करे अपने बूथ पर समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इसे सुनने का काम करें। कार्यकर्ता सामाजिक समरसता बनाकर अपना खाना दूसरों को खिलाए और दूसरे का खाना खाए। लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन देने का काम किया। तभी समाज में अपनापन आएगा। यही नहीं पन्ना प्रमुख एक योजना बनाकर लोगों से हर 15 दिन में मिलने जुलने का काम करें। देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं होगा जहां पन्ना प्रमुख न हो। हर जगह पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। यह सोचकर काम करे मेरा बूथ सबसे मजबूत।

योगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही मिली सत्ता

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने आज राजनीतिक दलों के लिए नए मानक तय किए हैं। जो कि लोकतंत्र के आवश्यक है। देश में वाद ने देश को कमजोर करने का काम किया लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर और ओजस्वी नेतृत्व के चलते आज भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गयी है।

ये भी पढ़ें:शिवपाल के बेटे आदित्य पहुंचे फिरोज़ाबाद, सपा से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

भाजपा अपने बूथ अध्यक्षों के महत्व को पहचानती है

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने बूथ अध्यक्षों के महत्व को समझती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करने का काम अपने आप में अभिनन्दीय है। आज प्रदेश में ऐसा कोई बूथ नही है जहां पर केन्द्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजना न पहुंची हो। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता एक भारत श्रेष्ठ भारत से जुडने में देरी नहीं करेगा।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News