जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, कही ऐसी बात

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार अप्राकृतिक और अवास्तविक है, हमें आने वाले चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है। गत अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

Update: 2020-02-16 12:31 GMT

मुंबई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार को रविवार को अप्राकृतिक और अवास्तविक करार दिया। नवी मुंबई उपनगर में प्रदेश भाजपा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी को भविष्य में होने वाले चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार अप्राकृतिक और अवास्तविक है, हमें आने वाले चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है। गत अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

हालांकि मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर ठाकरे नीत शिवसेना के संबंध तोड़ लेने के बाद भाजपा सरकार नहीं बना पाई। बाद में शिवसेना ने वैचारिक रूप से अलग राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार बनाई।

ये भी पढ़ें...बीजेपी के हार पर संजय का प्रहार, कह दी ये लगने वाली बात

2022 तक जेपी नड्डा का कार्यकाल

जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) अब बीजेपी के नए अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 2022 तक होगा। पार्टी के संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह ने आज उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सारी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जगत प्रकाश नड्डा 2019 से 2022 के लिए सर्वानुमति से अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।' राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर निवर्तमान अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने नड्डा को बधाई दी।

इससे पहले, बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह को सौंपा था। नड्डा का निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुनाजाना पहले से ही तय माना जा रहा था। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद से ही बीजेपी के वर्किंग प्रेजिडेंट के तौर पर काम संभाल रहे जेपी नड्डा अब पूर्ण अध्यक्ष हो चुके हैं। लो-प्रोफाइल रहने वाले और बड़ेबोले बयानों से दूर रहने वाले जेपी नड्डा भले ही करिश्माई नेता न माने जाते हों, लेकिन संगठन पर उनकी पकड़ हमेशा रही।

के सुरेंद्रन बने केरल बीजेपी के अध्यक्ष, नहीं जानते होंगे इनके बारे में ये बातें

Tags:    

Similar News