RIP Mulayam Singh Yadav Family: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का वट वृक्ष की तरह है बड़ा परिवार, जानिए सबके बारे में

RIP Mulayam Singh Yadav Family: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार एक विशाल वटवृक्ष की तरह राजनीति में हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-10 08:46 GMT

 सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Pic: Social Media)

Mulayam Singh Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल के मुलायम ने सुबह करीब 8:16 पर अपनी अंतिम सांस ली। यूपी ही नहीं देश की राजनीति में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार एक विशाल वटवृक्ष की तरह राजनीति में हैं। मुलायम सिंह यादव ने परिवार में अपने भाई बेटे को ही नहीं बल्कि राजनीति में भतीजे बहुंए, पोते सभी सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व रामगोपाल यादव का है। आज इस रिपार्ट में मुलायम सिंह यादव के विशाल कुनबे के बारे में जानते हैं। मुलायम सिंह यादव के परिवार की शुरुवात मुलायम सिंह के दादा से करते हैं।

मुलायम सिंह यादव के पिता दो भाई थे

मुलायम सिंह यादव के दादा जी का नाम मेवाराम यादव था। उनके दो बेटे सुघर सिंह यादव और बच्चीलाल सिंह हुए। सुघर सिंह यादव के पांच बेटे थे। मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं। जबकि बच्चीलाल सिंह के एक ही बेटे राम गोपाल यादव हैं।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)

शिवपाल सिंह यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। शिवपाल सिंह यादव का नाम मुलायम सिंह यादव के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वालों में लिया जाता है। वर्तमान में शिवपाल सिंह यादव के अखिलेश से विवाद के बाद में प्रगगिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। शिवपाल सिंह यादव वर्तमान में जसवंतनगर सीट से विधायक हैं।

रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav)

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह के चचेरे भाई हैं। पेशे से अध्यापक रहे रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने इटावा के ब्लॉक प्रमुख के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू किया और आज सपा संगठन के कर्ताधर्ता माने जाते हैं।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav)

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। साल 2000 से सक्रिय राजनीति कर रहें है। पहली बार सन 2000 में अखिलेश यादव सांसद बने उसके बाद लगातार सांसद रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में वे विधायक और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

डिंपल यादव (Dimple Yadav)

डिंपल यादव, अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। सन् 2009 में उनकी राजनीतिक पारी का आगाज फिरोजाबाद सीट से हुआ लेकिन वह चुनाव हार गईं। इसके बाद साल 2012 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो कन्नौज लोकसभा सीट से डिंपल यादव निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुईं। 2014 में दोबारा से उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के सामने हार का सामना करना पड़ा।

प्रतीक यादव  (Pratik Yadav)

मुलायम की दूसरी शादी साधना गुप्ता से हुई। साधना और मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी अपर्णा सक्रिय राजनीति में हैं। वह वर्तमान समय में भाजपा में। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हैं। वह जिम संचालित करते हैं।

धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav)

मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव पहली बार साल 2004 में मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुए थे. धर्मेंद्र, मुलायम के बड़े भाई अभय राम यादव के पुत्र हैं।

अक्षय यादव (Akshay Yadav)

मुलायम सिंह के सियासी कुनबे में अक्षय यादव भी सांसद रह चुके हैं। अक्षय यादव सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं और मुलायम सिंह यादव के भतीजे।

तेज प्रताप यादव  (Tej Pratap Yadav)

मुलायम के भाई रणवीर सिंह यादव के बेटे तेज प्रताप साल 2014 में मैनपुरी सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बने थे।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav)

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी सियासत में हैं और इन दिनों बीजेपी में हैं. अपर्णा, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

अभिषेक यादव(अंशुल यादव) (Abhishek Yadav, Anshul Yadav)

मुलायम सिंह यादव के भतीजे अभिषेक यादव (अंशुल यादव) इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। अंशुल यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव के बेटे हैं।

प्रेमलता यादव (Premlata Yadav)

मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता यादव भी सूबे की सियासत में किस्मत आजमा चुकी हैं। 2016 में उनका निधन हो गया था।

सरला यादव (Sarla Yadav)

मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव भी सियासत में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्हें 2007 में जिला सहकारी बैंक इटावा की राज्य प्रतिनिधि रह चुकी हैं।

आदित्य यादव (Aditya Yadav)

मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव सक्रिय राजनीति में हैं। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के वे प्रदेश अध्यक्ष हैं।

संध्या यादव (Sandhya Yadav)

मुलायम सिंह की भतीजी संध्या यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के जरिए राजनीतिक एंट्री की है। संध्या यादव, धर्मेंद्र यादव की बहन हैं। मौजूदा समय में बीजेपी में हैं।

अरविंद यादव (Arvind Yadav)

मुलायम की चचेरी बहन और रामगोपाल यादव की सगी बहन 72 वर्षीया गीता देवी के बेटे अरविंद यादव ने 2006 से सक्रिय राजनीति में हैं।

Tags:    

Similar News