Priyanka Gandhi Rally: मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली, 30 नवंबर को गरेजेंगी राष्ट्रीय महासचिव

Priyanka Gandhi Rally in Meerut: रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी संबोधित करेंगे।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-11-12 20:38 IST

प्रियंका गांधी (Social Media)

Priyanka Gandhi Rally in Meerut: आखिरकार बनते-बिगड़ते अखिल भारतीय कांग्रेस (Congress Today News) कमिटी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Meerut) और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी का मेरठ कार्यक्रम तय हो ही गया। नये कार्यक्रम के मुताबिक पियंका गांधी मेरठ में 30 नवंबर को कांग्रेस की परिवर्तन रैली को संबोधित कर मेरठ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी फिजा कांग्रेस के पक्ष में करने की शुरुआत करेंगी।  रैली स्थल को लेकर अभी तय नही हुआ है। । हालांकि रैली कराने की तैयारियां भैंसाली मैदान में है। वाराणसी और गोरखपुर में बड़ी रैलियां करने के बाद मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली पर सबकी नजरें लगी होंगी। इस रैली से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Priyanka Gandhi Rally- रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Today News) के अलावा पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी संबोधित करेंगे। इसकी आज से तैयारियां शुरू हो गई। बता दें कि इससे पहले यह रैली 29 सितंबर को होनी थी। लेकिन बाद यह रैली टल गई थी। फिर अक्टूबर में रैली आयोजित करने की बात कहीं गई। लेकिन कार्यक्रम किसी ना किसी वजह से तय नही हो सका। अब नए सिरे से रैली की तिथि तय करते हुए इसकी घोषणा की गई है।

प्रियंका गांधी तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक हुई जिसमें   प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला ने कहा कि   30 नवम्बर को प्रियंका गांधी जी मेरठ की क्रांतिकारी भूमि में सिंह गर्जना करेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 नवम्बर के ऐतिहासिक दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद का कार्यक्रम शुरू करेगी। यह संवाद कार्यक्रम 14 जिलों का होगा। कार्यक्रम के लिये 14 ब्लाक बनायें जायेगे,जिसमें प्रियंका जी कार्यकर्ताओं से संवाद कर 2022 के चुनावों की रणनीति को कार्यकर्तओं के साथ साझा करेगी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि 14 नवम्बर का संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये काफी महत्वपूर्ण होगा।

बैठक में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, अखिल कौशिक,धूम सिंह,आशा राम,नसीम क़ुरैशी, नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा,महेन्द्र गुजर्र,रिहान जकीउद्दीन,डॉ कर्मेन्द्र सिंह, नफीस सैफी,तरुण शर्मा, नवनीत नागर, देशपाल गुजर्र,आतिफ़ मंसुरी,राकेश मिश्रा, रॉबिनाथ गोलू,राकेश कुशवाहा,पूर्व पार्षद लज्जा वती कर्दम,किरण बाला, नसीम सैफी, अल्तमश त्यागी,दुष्यंत  सागर,चाँद मिया,नईम राणा,राजीव राठी,सहित काफ़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News