अभी-अभी पायलट को झटका: कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, ये बागी विधायक निलंबित

राजस्थान में गहलोत सरकार की अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने सचिन पायलट के खेमें के दो विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया।

Update: 2020-07-17 05:29 GMT

जयपुर: राजस्थान में गहलोत सरकार की अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने सचिन पायलट के खेमें के दो विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। इनमें बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं। बता दें कि दोनों कांग्रेस की हॉर्स ट्रेडिंग वाली ऑडियो क्लिप में बातचीत करते रिकॉर्ड किये गए थे।

बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह सस्पेंड

कांग्रेस ने बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। दोनों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर गहलोत सरकार गिराने की साजिश का आरोप है। पार्टी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। दोनों विधायक पायलट खेमे के हैं। वहीं कांग्रेस ने कहा कि सचिन पायलट आगे आकर बताये कि उनको किस विधायक का समर्थन मिला है। समर्थक विधायकों की सूची जारी करें।

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की साजिश! कांग्रेस बोली- तुरंत हो गिरफ्तारी, सचिन समर्थकों की मांगी सूची

भाजपा नेता संजय जैन हिरासत में:

हॉर्स ट्रेडिंग रिकॉर्डिंग मामले में जयपुर पुलिस की एसओजी टीम ने भाजपा नेता संजय जैन को हिरासत में ले लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- 'ऑडियो टेप में मेरी आवाज नहीं। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। पुलिस बुलाएगी तो पूछताछ के लिए जाउंगा।'

केंद्रीय मंत्री ने रची सरकार गिराने की साजिश-सुरजेवाला

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की अंदरूनी कलह के बीच रणदीप सुरजेवाला मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश और विधायकों की खरीद फ़रोख़्त का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस ने दो ऑडियो क्लिप जारी किये हैं, जिनमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः नकली श्रीराम! ओली के बयान से फैली नफरत, काशी में नेपाली युवक का ऐसा हश्र

सीएम अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

बता दें कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। वे कांग्रेस विधायकों के साथ जिस होटल में ठहरे हुए थे, वहीं प्रेस वार्ता होनी थीन लेकिन इसे अब रद्द कर दिया गया।

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News