तो क्या हरियाणा की ड्रीम गर्ल बनेंगी कांग्रेस का भी 'सपना'?

Update: 2018-06-23 11:03 GMT

नई दिल्ली: हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी आज कांग्रेस दफ्तर पहुंची। उनका कांग्रेस ऑफिस पहुंचना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जल्द ही वो राजनीति के मंच पर नजर आ सकती हैं।

-कांग्रेस ऑफिस इससे पहले उन्होंने दस जनपथ जा कर सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा।

- इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं।फिलहाल वो राजनीति में नहीं आएंगी। सबकुछ भगवान की मर्जी पर निर्भर करता है।

- हल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस दफ्तर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाने आई हैं।उनके साथ दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन मौजूद थे।

सपना ने कहा कि वो सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को काफी पसंद करती हैं और मुलाकात करने की इच्छा रखती हैं।

 

Similar News