एक्टिव मोड पर आ गया सेक्युलर मोर्चा, पूरे प्रदेश में मोर्चे का होगा गठन: शिवपाल

Update: 2018-09-03 11:14 GMT

इटावा: समाजवादी पार्टी के लिए अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा राजनीति में एक बहुत बड़ी चुनोती बनने जा रहा है,जिसका नजारा आज सोमवार को मोर्चे के संयोजक शिवपाल सिंह की सक्रियता ने पेश किया। जनपद के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर शिवपाल सिंह यादव आज डीएम एसएसपी से मिले।

बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ साफ कहा कि मोर्चा अब एक्टिव मोड़ पर आ गया है। पुलिस और प्रशासन से जनता का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।

आज रविवार के दिन समजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह से उनके चोगुरजी स्थित आवास पर आम जनता की बेहद भीड़ देखी गयी। उनसे मिलने आए परेशान जनता ने तहसील व थानों के स्टाफ के शोषण की जमकर शिकायत की। आम जनता व कार्यकर्ताओ की बेजा शिकायते सुनकर शिवपाल सिंह असहज हो गए और वो तत्काल डीएम एसएसपी से मिलने पहुंचे।

सबसे पहले शिवपाल आम जनता व कार्यकर्ताओ की शिकायतों को लेकर एसएसपी अशोक त्रिपाठी से मिलने पहुंचे। लगभग 30 मिनट एसएसपी से बात करने का बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस आम जनता व कार्यकर्ताओं का जो उत्पीड़न कर रही है उसी की शिकायत करने आया था। उन्होंने कहा कि इटावा में कानून व्यबस्था बेहद खराब है। थानों की पुलिस लोगो को बिना वजह पकड़ कर उनसे धन उगाही कर रही है।

इसके मोर्चे के संयोजक सीधे डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिलने उनके कार्यालय में जा पहुंचे। डीएम को भी उन्होंने तहसीलों में आम जनता के चल रहे शोषण की शिकायत की।डीएम से मिलने के बाद मीडिया को बताया कि अब मोर्चा एक्टिव मोड पर आ गया है।पूरे देश मे समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया जा रहा है।

कुल मिलाकर अब शिवपाल सिंह यादव की आज इटावा में उनके आवास पर जुटा आम जनता व कार्यकर्ताओं का हुजूम व उनकी समस्याओं को लेकर शिवपाल की सक्रियता ने समाजवादी पार्टी के कुनबे को असहज कर दिया है।सपा जनांदोलन की रणनीति ही बनती रही और जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर शिवपाल तो अब सक्रिय हो गए हैं।

Tags:    

Similar News