Rajasthan Assembly Elections 2023: राजनाथ सिंह का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, बोले-जब राज्य में कांग्रेस की महिला विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो बहू-बेटियों का क्या होगा

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।

Update: 2023-11-03 12:40 GMT

Defense Minister Rajnath Singh (Pic: Social Media)

Rajasthan Assembly Elections 2023: भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमकर निशाना साधा। उन्होंने राजसमंद में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का नेताओं पर भरोसा खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्यों नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। विश्वास पर आए इस संकट को कांग्रेस ने और गहरा किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने तुष्टीकरण, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।


 तुष्टीकरण की राजनीति पर बोला हमला-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- राजस्थान में सांप्रदायिक तत्व तांडव मचा रहे हैं और आप सो रहे हैं। यूपी में देखिए, किसी ने जरा भी इधर-उधर करने की कोशिश की और जय श्री राम। हिंदू मुस्लिम, जाति-पंथ और मजहब की राजनीति नहीं होनी चाहिए। तुष्टीकरण की राजनीति भी नहीं होनी चाहिए।

...तो सोनी और तापड़िया को भी तो मिलना चाहिए-

अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जयपुर में संप्रदाय विशेष के युवक की सड़क हादसे में विवाद के बाद हत्या हो जाती है तो उसके परिवार को 50 लाख का मुआवजा और डेयरी बूथ दे दिया जाता है। अगर, आप उसे देते हैं तो चित्तौड़गढ़ के सोनी और भीलवाड़ा के तापड़िया को भी तो मिलना चाहिए। लेकिन, इनकी बात पर आपकी जुबान पर दही जम जाता है।

...तो बहू-बेटियों का क्या होगा

राजनाथ सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर भी राजस्थान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं। दिव्या मदेरणा खुद कहती हैं कि वे सुरक्षित नहीं हैं। जब सत्ताधारी दल की विधायक को ही डर लगता है तो प्रदेश की बहू-बेटियों का क्या होगा। गहलोतजी इस पर आपकी जुबान क्यों नहीं खुलती है।

कथनी और करनी में फर्क नहीं होनी चाहिए

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कितने वादे पूरे किए ये आप सभी जानते हैं। नेता, संगठन या सरकार, ऐसी होनी चाहिए कि जो कहे उसे पूरा करे। उसके कहने और करने में फर्क नहीं होना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा ने इसे चुनौती के तौर पर लिया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा का अध्यक्ष था। उस समय घोषणा पत्र बना तो मोदीजी ने कहा कि इसमें वे ही वादे करें, जो पूरे होने चाहिए। हमारी कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। हमने वैसा ही किया और आगे भी करेंगे।

Tags:    

Similar News