Rajasthan: जोधपुर में शादी वाले घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, अब तक 22 की मौत...मरने वालों में दूल्हे के माता-पिता भी

Rajasthan News: जोधपुर जिले में एक शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़कर 22 तक पहुंच गया है। इनमें दूल्हे के माता-पिता भी हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-12-13 08:13 GMT

Gas Cylinder blast in Jodhpur (Social Media)

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना घटी। शादी वाले घर में जहां शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं अब मातमी सन्नाटा है। दरअसल, जोधपुर के एक शादी समारोह वाले घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में अब 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दूल्हे के माता-पिता भी शामिल हैं। धमाके की चपेट में अधिकतर बच्चे और महिलाएं आईं। मृतकों में भी अधिकांश यही दोनों हैं।

ये भीषण हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में हुआ है। शादी वाले घर में सोमवार रात सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। अचानक हुए धमाके में कई लोग झुलस गए थे। इनमें दूल्हे के माता-पिता भी शामिल थे। अस्पताल में इलाज के दौरान कई लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का आंकड़ा अब बढ़कर 22 तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह तक 4 और लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूल्हे की मां ने सोमवार रात ही दम तोड़ दिया था। अभी तक मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।  

सिलेंडर ब्लास्ट में 60 लोग झुलसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर जिले (Barmer District) के खोखसर (गिड़ा) निवासी विजय सिंह की सबसे छोटी बेटी ओम कंवर की बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी। दोनों तरफ शादी की तैयारियां और हंसी-ख़ुशी का माहौल था। लेकिन, इसी बीच शादी से एक दिन पहले गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में दूल्हा समेत करीब 60 लोग आ गए। सभी झुलस गए। जल्द ही ये खबर दुल्हन पक्ष के तरफ भी पहुंची। देखते ही देखते शादी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

लड़की पक्ष ने किया फोन, सुनकर हुए स्तब्ध

जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होने वाली थी। बारात को गुरुवार देर शाम तक बाड़मेर के खोखसर पहुंचना था। करीब 3:30 बजे का समय रहा होगा जब दुल्हन के भाई हेमसिंह ने दूल्हे पक्ष को फोन किया। उन्होंने पूछा कि बारात रवाना हुई या नहीं? दूसरी तरफ फोन किसी बच्चे ने उठाया था। फोन पर चारों तरफ रोने-धोने की आवाज आ रही थी। तब लड़की के भाई ने कारण पूछा, तो सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सुनते से वो सन्न रह गया।  

लड़की पक्ष ने किया फोन, बच्चे ने बताया हादसा हो गया

जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होने वाली थी। बारात को गुरुवार देर शाम तक बाड़मेर के खोखसर पहुंचना था। करीब 3:30 बजे का समय रहा होगा जब दुल्हन के भाई हेमसिंह ने दूल्हे पक्ष को फोन किया। उन्होंने पूछा कि बारात रवाना हुई या नहीं? दूसरी तरफ फोन किसी बच्चे ने उठाया था। फोन पर चारों तरफ रोने-धोने की आवाज आ रही थी। तब लड़की के भाई ने कारण पूछा, तो सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सुनते से वो सन्न रह गया। तभी किसी अन्य ने बताया कि गैस सिलेंडर धमाके से दूल्हे के घर में बड़ा हादसा हो गया है। झुलसने वालों में दूल्हे के माता-पिता भी हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। ये सब सुनकर लड़की के भाई के पांवों तले जमीन खिसक गई। 

लड़की के पिता हार्ट पेशंट, छुपाई हादसे वाली बात

शादी के लिए मंडप सजकर तैयार था। घर की महिलाएं शादी का गीत गा रही थी। बारात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इसी बीच ये मनहूस घटना ने सबको झकझोर दिया। दुल्हन के पिता विजय सिंह हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए उनसे हादसे की बात छुपाई गई। जानकारी के अनुसार अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। 

ऐसे लगी आग

जोधपुर के शेरगढ़ के भुंगारा निवासी सगत सिंह गोगादेव के बेटे सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को बारात रवाना होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही ये बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में कामकाज के दौरान एक गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हुआ। देखते ही देखते आग की चपेट में दो और सिलेंडर भी आ गया। जिसके बाद शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर शेरगढ़ पुलिस भी पहुंची। कांस्टेबल डूंगर सिंह ने दो जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। इस हादसे में कांस्टेबल भी घायल हुए।  

Tags:    

Similar News