इश्क से है अनजान? फरवरी से पहले जानें अहसास, ये संकेत बताएंगे प्यार है या नहीं

आप न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदल जाएंगे। आप यही सोचेंगे की उसे इंप्रेस करने के लिये कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल एक अच्छें इंसान ही बने रहिए

Update: 2021-01-09 15:05 GMT
इश्क से है अनजान? फरवरी से पहले जाने एहसास, ये संकेत बताएंगे प्यार है या नहीं

लखनऊ : प्यार हुआ इकरार हुआ.....पहला पहला प्यार ....जैसे गानें पहले प्यार को अहसास कराने के लिए काफी है। अगले महीने से प्यार का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में इश्क का खूमार खुद ब खुद चढ़ने लगता है। इश्क ऐसी चीज है जिसमें किसी का भी ज़ोर नहीं है। यह एक ऐसी चीज है जो लगाए न लगे और बुझाए न बने। ग़ालिब ने कहा प्‍यार क्‍या होता है, ये प्‍यार कैसे होता है। ये प्‍यार आखिर चीज क्‍या है। क्‍या मैं प्‍यार में हूं या फिर यूं ही वो मेरे दिल को भाने लगे हैं। कहीं यह महज आकर्षण तो नहीं। हम यूं ही साथ हैं या डेटिंग कर रहे हैं। दिल में इस तरह के सवाल उठते हैं तो भ्रम होना लाजमी है।

 

कई बार ऐसा होता है कि हमें ऐसी हरकते करने लगते है जिन्हें हम समझ नहीं पाते है कि ये किसी की तरह आकर्षण या फिर प्यार है। जानें कुछ ऐसे संकेत जो बताएंगे कि आपको प्यार हो गया। अगर 14 फरवरी से पहले आपको अहसास हो जाए तो समझ लें फिर तो आप गए काम से....

बेवजह ही खुश

*अगर आपको किसी से प्यार हो गया है तो आप बेवजह ही खुश रहने लगेंगे, दुनिया जन्नत जैसी लगे और आप बिना किसी बात पर मुस्कुरानें लगे तो समझे प्यार में के लक्षण हैं।

 

खुद को बदलने लगे

*प्यार में पड़े लोग अपने आप को बदलने की कोशिश करते हैं। आपका ध्यान आपके शरीर पर जाएगा। आप हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करेंगे। आप न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदल जाएंगे। आप यही सोचेंगे की उसे इंप्रेस करने के लिये कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल एक अच्छें इंसान ही बने रहिए

ये भी पढ़ें- ऐसा रहस्यमयी पानी: पत्थर बन जाता है छूने वाला, जानें क्या है हकीकत

सारी दुनिया रोमांटिक लगे

*प्यार में पड़ने पर सारी दुनिया रोमांटिक लगती है। अपने माहौल को और रोमांटिक बनाने के लिए आप रोमांटिक गाने सुनेंगे। प्यार होने से पहले के दिनों में भले ही आपकी प्लेलिस्ट में रॉक या ट्रांस म्यूजिक होते हों,लेकिन प्यार में पड़ने के बाद आपकी प्लेलिस्ट रोमांटिक गानों से भर जाएगी। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो, आप समझ जाइये कि आपको प्यार हो चुका है।

 

उसकी यादें ना छोड़े पीछा

*अगर प्यार हुआ है तो आप हर वक्त उसके बारे में ही सोचते रहेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी जगह पर हैं और क्या कर रहें हैं। उसके ख्याल हमेशा आपके दिमाग में रहेंगे। दिन-रात उसी के बारे में सोचने पर मजबूर रहेंगें। शुरुआत में आप इसे महज एक झुकाव समझें लेकिन आप लाख कोशिशों के बावजूद भी उसकी यादों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहें हैं तो आप किसी के प्यार में हैं।

मिलने का करें बार बार मन

*प्यार होने के बाद उस इंसान से एक बार मिलने के बाद भी मन दुबारा मिलने का करें या फिर बिना किसी वजह आप उससे बात करने की कोशिश करें तो प्यार होने का पूरा चांस है। इसलिए अगर आप भी हर वीकेंड उससे मिलने का प्लान बनाते हैं, तो आप प्यार में हैं।

ये भी पढ़ें- रिसर्च में खुलासा: ज्यादातर महिलाएं इस उम्र से पहले नहीं बनना चाहती मां

सबसे अच्छा सबसे प्यार मेरा यारा...

*जब किसी को सबसे अलग समझने लगते हैं और आपको लगता है कि वह कभी कोई गलत काम नहीं करेगा तो आप प्यार में हैं। उसके बारे में यह मानना कि वह कभी किसी की बुराई नहीं करेगा या कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाएगा या फिर आप यह सोंचे कि वह सबसे अलग है और वह समझदारी वाली बातें करता है तो वह आपको अच्छा लगने लगा है।

 

Tags:    

Similar News