×

रिसर्च में खुलासा: ज्यादातर महिलाएं इस उम्र से पहले नहीं बनना चाहती मां

1989 में पैदा हुईं 49 फीसदी महिलाएं 30 साल की उम्र तक मां नहीं बन पाई थीं। यह 1961 में जन्मी महिलाओं की तुलना में 38 प्रतिशत है, जबकि 1934 जन्मी महिलाओं की तुलना में 21 फीसदी है।

suman
Published on: 9 Jan 2021 2:10 PM GMT
रिसर्च में खुलासा: ज्यादातर महिलाएं इस उम्र से पहले नहीं बनना चाहती मां
X
30 साल से पहले मां नहीं बनना चाहती महिलाएं, अध्ययन में हुआ खुलासा

लखनऊ: कहते हैं कि इंसान की शादी और बच्चा सही उम्र हो जाएं तो सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभ जाती है। लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की सोच बदल दी है।अब पुरुष हो या महिला कोई भी जल्दी शादी नहीं करना चाहता ना ही पैरेंट्स बनने को तैयार रहता है। खासकर महिलाएं 30 से पहले मां बनने के लिए हरगिज तैयार नहीं होती है।

इस उम्र में मां बनना

भारत में तो ये आकंड़ा अभी शुरूआती दौर में है लेकिन ब्रिटेन में आधे से अधिक महिलाएं 30 साल के बाद मां बनने को तवज्जो दे रही हैं। इंग्लैंड और वेल्स में 1989 में जन्मी महिलाएं को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। यह रिपोर्ट ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) ने रविवार को जारी की है। इसमें दावा किया गया है कि इंग्लैंड और वेल्स में कम उम्र (20-25 साल) में मां बनने की चाहत में कमी आई है।

यह पढ़ें...Jaunpur News: राज्य मंत्री की चौपाल, डूडा के जेई पर एफआईआर के निर्देश

1989 में इंग्लैंड और वेल्स में जन्म लेने वाली महिलाओं के आंकड़े बताते हैं कि हाल के दशकों में कम उम्र में मां बनने की चाहत में गिरावट आई है। ये आंकड़े उनकी दादी की पीढ़ी की तुलना के ठीक विपरीत हैं।

age

पहले 5 में से एक 30 के बाद मां बनती अब ...

एक शोध में कहा गया है कि 1989 के पहले की पीढ़ी में 5 में से सिर्फ एक महिला ही 30 के बाद मां बनती थीं, लेकिन आज के समय में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ओएनएस द्वारा रविवार को जारी किए गए शोध से पता चला है कि मां बनने की औसत संख्या में थोड़ी वृद्धि भी हुई है।

सेंटर फॉर एजिंग एंड डेमोग्राफी से अमांडा शर्फमैन ने कहा कि हमें बच्चे पैदा करने में देरी होती दिख रही है, क्योंकि 1989 में जन्म लेने वाली लगभग आधी महिलाएं अपने 30 वें जन्मदिन पर भी मां नहीं बन सकी थीं, जबकि उनकी दादी की पीढ़ी में पांच में से सिर्फ एक महिला ही 30 की उम्र तक मां नहीं बन पाई थीं।

30 साल की उम्र तक मां नहीं बन पाई

आजकल बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं में इस तरह का चलन देखा गया है। इसके साथ ही 1995 में जन्मी बहुत कम महिलाएं ही 20 साल की उम्र में मां बनी। वहीं, शर्फमैन ने कहा कि 1935 में जन्मी महिलाओं के बीच परिवार को बढ़ाने चाहत में कमी देखी गई है। हालांकि 1950 के दशक के अंत से परिवार का आकर दो बच्चों से नीचे रहा है।

Untitled-1

ओएनएस के शोध से पता चलता है कि 1989 में पैदा हुईं 49 फीसदी महिलाएं 30 साल की उम्र तक मां नहीं बन पाई थीं। यह 1961 में जन्मी महिलाओं की तुलना में 38 प्रतिशत है, जबकि 1934 जन्मी महिलाओं की तुलना में 21 फीसदी है। ओएनएस ने यह भी दावा किया है कि 1970 के दशक के मध्य से मां बनने की औसत उम्र में बढ़ोतरी हुई है, जबकि यह साल 2019 में 30.7 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई।

यह पढ़ें...इटावा: पुलिस की साठ गांठ से दुकान पर कब्जे का प्रयास, हिन्दू सेवा समिति का आरोप

वक्त काफी बदल गया है। एक समय हुआ करता था जब लड़कियों की शादी 25 पार करने से पहले ही कर दी जाती थी लेकिन आज प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अब तो ज्यादातर लड़कियां 30 पार होने के बाद शादी के बारे में सोचना शुरू करती हैं। अब उनकी प्राथमिकता शादी करना नहीं बल्क‍ि खुद का करियर बनाना हो गया है।

suman

suman

Next Story