हो गया खुलासा: इसलिए कम उम्र के लड़कों को डेट करना होता है फायदेमंद

आपने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी भी प्रशंसा करता है। यानि कम उम्र के पार्टनर को डेट करने का असर आपके करियर पर अच्छा पड़ सकता है।

Update: 2023-09-06 14:38 GMT
हो गया खुलासा: इसलिए कम उम्र के लड़कों को डेट करना होता है फायदेमंद

लखनऊ: आमतौर जब भी लड़का और लड़की रिलेशनशिप में आते हैं तो ये जरूर देखा जाता है कि लड़का लड़की से बड़ा हो। माना जाता है कि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होनी चाहिए। अगर आप भी यही मानते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आजकल नया चलन है।आजकल की लड़कियां अपने से छोटे लड़के को डेट करना या शादी करना पसंद करती हैं।

स्मार्ट डिसीजन हो सकता है

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ही ले लीजिये। उन्होंने अपने से छोटे लड़के से शादी की है। पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद पिछले साल दिसंबर में दोनों ने शादी कर ली। वैसे देखा जाए तो छोटी उम्र के लड़कों को डेट एक स्मार्ट डिसीजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 16 आतंकी ढेर: सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों का किया ये हाल, कई ठिकाने तबाह

दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें अधिकांश लड़कियों को कम उम्र के पार्टनर से शादी करना पसंद है। अगर आप भी सोच रही हैं कि ये फैसला सही है या नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि कम उम्र के पार्टनर से शादी करना लड़कियों के लिए कितना फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: ऐसे डाउनलोड करें वॉट्सऐप स्टेटस,तरीका है बड़ा आसान

अगर आप खुद से छोटे उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं और उससे शादी करना चाहती हैं तो आपका ये डिसीजन एक स्मार्ट डिसीजन साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबी कमिंटमेंट के लिए कम उम्र के पार्टनर ज्यादा तत्पर रहते हैं। ऐसे रिश्ते लंबे चलते हैं। रिपोर्ट में यह बात भी साबित हुई है कि कम उम्र के पार्टनर आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश की चेतवानी: इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

आपने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी भी प्रशंसा करता है। यानि कम उम्र के पार्टनर को डेट करने का असर आपके करियर पर अच्छा पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News