FATHERS DAY: जानें क्या है इस दिन के पीछे राज.. किसने किया पहले सेलिब्रेट?

पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 362 लोगों की जान चली गई थी।

Update: 2019-06-16 01:59 GMT

लखनऊ: देशभर में 'फादर्स डे' मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में गूगल ने डूडल के जरिए खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया है। फादर्स डे का नाम सुनते ही सबके मन में एक सवाल सबसे पहले आता है,की आखिर ये मनाते क्यों है?आइये जानते हैं फादर्स डे के पीछे की कहानी:

- फादर्स डे पिछले 108 सालों से लगातार हर साल सेलिब्रेट किया जाता है और यह 1966 से मनाया जा रहा है।

- रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था।

- 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी।

- हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था।

 

जिम्मेदारी का अहसास दिलाते, वजूद को मेरे पापा बनाते ,सुपरहीरो हो पापा

कब मनाया जाता है फादर्स डे

- हर साल जून के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया जाता है।

- इस साल यह दिन 17 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। जबकि पिछले साल 18 जून 2018 को फादर्स डे के रूप में मनाया गया था।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 362 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद करीब 1000 बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। तब बच्चों की ओर से पिता को सम्मान देने के लिए ग्रेस गोल्डन क्लेटन नाम की महिला ने 5 जुलाई को फादर्स डे के रूप में मनाया था।

Similar News