क्रिकेट को लेकर बस धोनी ही नहीं ,उनके कुत्ते भी हैं उतने ही पैशनेट, देखें फोटोज

टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में चिट्टियां मना रहे हैं । तभी तो आजकल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं। कभी

Update: 2017-02-17 12:04 GMT

लखनऊ : टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में छुट्टियां मना रहे हैं। तभी तो आजकल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं। कभी वो साक्षी धोनी के साथ नज़र आते हैं तो कभी लाडली जीवा के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में धोनी अपने तीन डॉगी के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह धोनी के डॉगी उनकी बात ध्यान से सुन रहे हैं। इससे एक बात तो तय है। जितने क्रिकेट के शौक़ीन धोनी हैं उतने ही उनके ये पेट्स भी हैं ।

क्या है वीडियो में

-धोनी कॉस्को बॉल से छत पर खेल रहे हैं।

- वीडियो में धोनी डॉगी को गेंद पकड़ने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अपलोड होते ही इसपर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई ।

-उनके अाज्ञाकारी तीन डॉगी धोनी का हर आर्डर मान रहे हैं और तेजी से गेंद की ओर लपक पड़ते हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज ...

Similar News