महिला को नहाता देख पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा, रह जाएंगे दंग

Update: 2018-07-15 05:04 GMT

शाहजहांपुर : देश में महिलाओं व बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। यहां बाथरूम में नहाते वक्त एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना थाना बंडा क्षेत्र की है। यहां झाले पर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला 12 जुलाई को बाथरूम मे नहा रही थी। महिला का पति विदेश मे नौकरी करता है। महिला उस वक्त घर पर अकेली थी। महिला की जेठानी ओर सास कहीं बाहर गए थे। तभी बाथरूम मे नहाते वक्त पड़ोस का रहने वाला युवक नीची दीवार के सहारे झाले पर आ गया और बाथरूम मे घुस गया। महिला चिल्लाती इससे पहले ही युवक ने तमंचा दिखाकर महिला का मुंह बंद करा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, बाथरूम मे युवक ने उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक उसको जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। दो दिन तक जान से मारने की मिली धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने घर मे कुछ नही बताया। लेकिन हिम्मत करके 14 जुलाई की शाम उसने अपनी सास को घटना की जानकारी दी और उनके साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने छुपकर मेरे नहाते वक्त फोटो भी लिए थे। मुंह खोलने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।

एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। रेप की धारा मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

 

 

 

Similar News