VIRAL: शादीशुदा प्रेमिका के साथ रोमांस पड़ा संघ के पदाधिकारी को भारी, फोटो वायरल

विवाहित युवती से इश्क फरमाना संघ पदाधिकारी को भारी पड़ गया। एक बड़े बीजेपी नेता का बेटा जो संघ का पदाधिकारी होने के साथ भागवत कथा वाचक भी हैं, उसकी महिला के साथ प्रेमालाप की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मामले से भाजपा और संघ में हड़कंप मच गया।

Update: 2018-02-02 05:24 GMT

आगरा: विवाहित युवती से इश्क फरमाना संघ पदाधिकारी को भारी पड़ गया। एक बड़े बीजेपी नेता का बेटा जो संघ का पदाधिकारी होने के साथ भागवत कथा वाचक भी हैं, उसकी महिला के साथ प्रेमालाप की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मामले से भाजपा और संघ में हड़कंप मच गया।

- दरअसल सैयां क्षेत्र के एक नामचीन भाजपा पदाधिकारी का पुत्र वृन्दावन में कथावाचक होने के साथ साथ संघ का पदधिकारी भी है।

- इसी माह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में एक ब्लॉक की जिम्मेदारी भी उक्त पदाधिकारी को मिली हुई है।

- उक्त संघ पदाधिकारी के क्षेत्र की एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

- यह तस्वीरें कई महीने पुरानी बताई गई हैं। प्रेमिका भी शादीशुदा है, पति से विवाद के चलते उससे अलग रह रही है।

- उक्त पदाधिकारी इलाके की एक युवती को हारमोनियम बजाना सिखाता था। इस दौरान महिला से प्रेम संबंध हो गए।

- महिला की कुछ साल पहले शादी हो गई। इसके बाद भी इस संघ पदाधिकारी से उसके संबंध बरकरार रहे।

- जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो दोनों का विवाद हो गया।

- पति उसे शहर लेकर आ गया, यहां किराए पर मकान लेकर रहने लगा। उसके प्रेमी ने यहां भी आना शुरू कर दिया।

- पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इस पर पत्नी से विवाद हो गया।

- पत्नी ने कुछ महीने पहले पति के खिलाफ अपनी फेसबुक प्रोफाइल से छेड़छाड़ एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

पति ने वायरल कि तसवीरें:

- इन सब के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ये आपत्तिजनक फ़ोटो महिला के पति ने वायरल किये है।

- हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई तहरीर नही दी है।

जिस तरह से संघ पदाधिकारी का यह मामला सामने आया है, कही न कही आने वाले दिनों में ये नैतिकता की दुहाई देने वाले संघ और भाजपा के गले की फांस बन सकता है।

Similar News