GOOD NEWS! YouTube ने अपने ऐप में ऐड किया ये नया फीचर, क्या देखा आपने

सभी सोशल फ्रेंडली लोगों के लिए एक अची खबर हैं।YouTube ने अपने यूज़र्स को एक बहुत ही प्यारा सरप्राइज दिया है। जी हां, ने अपने ऐप में एक नया फीचर ऐड किया है जिससे आप किसी भी वीडियो को देखते वक्त डबल टैप कर फॉरवर्ड या रिवाइंड कर पाएंगे।

Update: 2017-02-08 12:26 GMT

लखनऊ : सभी सोशल फ्रेंडली लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं।YouTube ने अपने यूज़र्स को एक बहुत ही प्यारा सरप्राइज दिया है। जी हां, YouTube ने अपने ऐप में एक नया फीचर ऐड किया है जिससे आप किसी भी वीडियो को देखते वक्त डबल टैप कर फॉरवर्ड या रिवाइंड कर पाएंगे। ये फीचर App Store के नए अपडेट के बाद ios और एंड्राइड दोनों पर उपलब्ध है।

-खबर के मुताबिक इसे बहुत सारे लोगों ने एंड्राइड और ios दोनों पर उपयोग किया है लेकिन ये फीचर सभी लोग यूज कर पा रहे हैं या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

-वीडियो को फॉरवर्ड या रिवाइंड करने के लिए आपको बस लेफ्ट या राइट में डबल टैप करना होगा।

-हालांकि इसकी स्पीड केवल 10 सेकंड तक ही सीमित रहेगी।

-इस फीचर को आप लैंडस्केप या पोट्रेट दोनों ही मोड पर उपयोग कर सकते हैं।

-YouTube में ios के 12.04 वर्जन के अपडेट के बाद से ios यूजर्स यू-ट्यूब वीडियो को स्मार्ट TV या गेमिंग कंसोल पर कास्ट करते वक्त लॉक स्क्रीन में भी यूज कर सकते हैं।

-इसके जरिए आप लॉक स्क्रीन में ही वीडियो को प्ले/पॉस, प्रीवियस/नेक्सट और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।

Similar News