25 वर्षों तक राजनीति के केंद्र बिंदु रहे अमर सिंह, जानिए अनसुने किस्से

कहा जाता है कि साल 1996 में हवाई सफर के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई जिसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह के कहने पर राजनीति में प्रवेश लिया था।

Update: 2020-08-01 13:28 GMT

लखनऊ। लगभग 25 वर्षों तक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले अमर सिंह कभी देश और प्रदेश की धुरी हुआ करते थें। हमेषा राज्यसभा से राजनीति में सक्रिय रहे अमर सिंह 1996 में पहली बार मुलायम सिंह से मिले और फिर उनके राजनीतिक हमसफर बन गए। लेकिन समाजवादी पार्टी से बाहर होने के बाद इधर कुछ वर्षो से उनकी भाजपा से भी नजदीकियां बढ गयी थी।

बांस का टिफ़िन बॉक्सः सूखे व गीले खाने की अलग अलग कीमतें

हवाई सफर में मिले मुलायम और आ गए राजनीति में

कहा जाता है कि साल 1996 में हवाई सफर के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई जिसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह के कहने पर राजनीति में प्रवेश लिया था। बाद में मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया। पहली बार लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में हुए समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में मंच पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे देखा।

आजमगढ़ में पैदा हुए अमर सिंह राजनीति के साथ हिंदी के भी ज्ञाता थें

अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को आजमगढ में हुआ था। एक भारतीय राजनीतिज्ञ होने के साथ ही वह अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों भी जाने जाते थें। 6 जनवरी 2010 को इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।, इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फरवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये।

उत्तराखंड वन प्रभाग की पहल, बनाए जाए हिम तेंदुए संरक्षण केन्द्र

बढ़ रही थी भाजपा से लगातार नज़दीकियां

इधर कुछ वर्षो से उनकी भाजपा से नजदीकियां बढती जा रही थी। 29 जुलाई, 2018 को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले वाली “ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी” में नजर आए थे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान अमर सिंह का जिक्र भी किया था।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अमर सिंह उनके 5 कालिदास मार्ग निवास में भी नजर आए थें। पहली बार यहां पर अमर सिंह को भगवा कुर्ता पहने देखा गया था।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री, लखनऊ

अमर सिंह का सफर: इन विवादों से रहा इनका नाता, इसलिए सपा से हुए थे बाहर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News