Aaj Ka Tokyo Olympics Games: आज पूरे देश की नजर कमलप्रीत कौर और भारतीय महिला हॉकी टीम पर, देखें 11वें दिन का शेड्यूल

Aaj Ka Tokyo Olympics Games: टोक्यो ओलंपिक का आज (2 अगस्त) 11वां दिन है। आज सभी भारतीय की नजर भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला कमलप्रीत कौर पर रहेगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-02 01:42 GMT

कमलप्रीत कौर-भारतीय महिला हॉकी टीम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Tokyo Olympics Games: टोक्यो ओलंपिक का आज (2 अगस्त) 11वां दिन (Tokyo Olympics Day 11) है। आज सभी भारतीय की नजर भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) पर रहेगी। आज वे वूमेंस डिस्कस थ्रो (Athletics Discus throw) के फाइनल राउंड में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाएंगी। वहीं भारतीय हॉकी महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को मात देकर कास्य पदक अपने नाम किया, वही दूसरी तरफ भारतीय हॉकी मेंस टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल अपनी जगह बनाई। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद आज भारत कमलप्रीत कौर और दुती चंद (Dutee Chand) से मेडल की उम्मीद बनाए रखा है। तो चलिए जानते है कि आज भारत कौन-कौन से खेल में हिस्सा लेगा...

आज ओलंपिक में एथलेटिक्स से शुरू होगा आज खेल 

आपको बता दें कि आज ओलंपिक में भारत एथलेटिक्स (Athletics) से अपने खेल की शुरुआत करेगा, जिसमें भारतीय महिला खिलाड़ी दुती चंद महिला 200 मीटर हीट में हिस्सा लेगी। इस खेल की शुरुआत आज सुबह 7:24 बजे शुरू होगी। वहीं शाम साढ़े चार बजे कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल राउंड में हिस्सा लेगी।

आज होगा निशानेबाजी 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन का मुकाबला

एथलेटिक्स के बाद भारत निशानेबाजी (Shooting) के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन में अपनी किस्मत आजमाएगा। इस खेल में भारत की तरफ से संजीव राजपूत (Sanjeev Rajput) और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwary Pratap Singh Tomar) हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। वहीं 1 बजकर 20 मिनट पर 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन का फाइनल राउंड होगा।

आज आमने-सामने होगी भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

निशानेबाजी के बाद साढ़े आठ बजे महिला हॉकी क्वार्टर फाइनल (Women's Hockey Quarter Finals) का मुकाबला शुरू होगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम (India W vs Australia W) का सामना करेंगी।

घुड़सवारी में फवाद दिखाएंगे अपना जलवा

तीनों खेलों का मुकाबला करने के बाद साढ़े एक बजे इक्वेस्ट्रियन यानी घुड़सवारी (Equestrian) के इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफायर का मुकाबला शुरू होगा, जिसमें भारत की ओर से फवाद मिर्जा (Fouaad Mirza) हिस्सा लेगे।

Tags:    

Similar News