Aaj Ka Tokyo Olympics Schedule: पदक के लिए बेल्जियम से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, यहां देखें आज का शेड्यूल

Aaj Ka Tokyo Olympics Schedule: टोक्यो ओलंपिक का आज 12वां दिन (Tokyo Olympics Day 12) है। आज पूरे देश की नजर भारतीय मेंस हॉकी टीम पर टिंकी हुई हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-03 01:35 GMT

भारतीय हॉकी टीम (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Tokyo Olympics Schedule: टोक्यो ओलंपिक का आज 12वां दिन (Tokyo Olympics Day 12) है। आज पूरे देश की नजर भारतीय मेंस हॉकी टीम पर टिंकी हुई हैं। आज भारत सेमीफाइनल का मुकाबला जीतने के लिए बेल्जियम हॉकी टीम का सामना करेगा।

एथलेटिक्स जेवलिन थ्रो (Athletics Javelin Throw)- आज भारत ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) की शुरुआत एथलेटिक्स जेवलिन थ्रो (Athletics Javelin Throw) यानी भाला फेंक से करेगा। आज सुबह 5:50 बजे वूमेंन जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन ग्रुप-ए (Women Javelin Throw Qualification Group-A) का मुकाबला होगा। इस मुकाबले में भारत की तरफ से अनु रानी (Annu Rani) मैदान में उतरेंगी। वहीं दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर पुरुष गोला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप-ए (Men's Shot Throw Qualification Group A) का मुकाबला होगा, जिसमें भारत के तेजिंदरपाल सिंह तूर (Tajinderpal Singh Toor) हिस्सा लेंगे।

हॉकी मेंस सेमीफाइनल (Hockey men's semi-finals)- एथलेटिक्स जेवलिन थ्रो के बाद हॉकी मेंस का सेमीफाइनल (Hockey men's semi-final) मुकाबला शुरू होगा। जिसमें भारतीय टीम बेल्जियम टीम का सामना का करेगी। यह मुकाबला सुबह सात बजे शुरू होगी।

कुश्ती (Wrestling)- हॉकी के मुकाबले के बाद भारत कुश्ती में अपना किस्मत आजमाएगा। आज सुबह साढ़े आठ बजे कुश्ती में वूमेंस फ़्रीस्टाइल 62किग्रा का मुकाबला होगा, जिसमें भारत की रेसलर सोनम मलिक (Sonam Malik) मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू (Bolortuya Khurelkhuu) को टक्कर देंगी।

Tags:    

Similar News