OMG: विरुष्का ने शेयर की ऐसी तस्वीर, जिसे आंखें रह जाएंगी खुली

Update: 2018-03-12 10:20 GMT

मुंबई:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट पिच से दूर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली शादी के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर चले गए थे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'परी' को लेकर व्यस्त थी तो ऐसे में दोनों को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला था। विराट और अनुष्का इन दिनों मुंबई में अपने घर पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इन्हीं लम्हों के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो विराट को किस करती नजर आ रही हैं।

Full View

अनुष्का और विराट कोहली की ये फोटो बेहद ही रोमेंटिक है जिसे उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि ये दोनों एक दूसरे से कितनी मोहब्बत करते हैं। विराट श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्रॉफी का हिस्सा नही हैं। उन्होंने श्रीलंका में चल रही टी20 ट्राई सीरीज से ब्रेक लिया है। विराट कोहली अब अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News