FIFA World Cup Final Match: अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच इस महामुकाबले में ये बड़े रिकॉर्ड हो सकते हैं ध्वस्त

FIFA World Cup Final Match Records: कतर को आज पूरी दुनिया में बैठे लोग सर्च कर रहे हैं इसके पीछे की वजह वहां होने वाला फीफा विश्वकप का महामुकाबला माना जा रहा है। फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम को 8 बजकर 30 से शुरू होगा।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-18 09:52 GMT

FIFA World Cup Final Match

FIFA World Cup Final Match Records: कतर को आज पूरी दुनिया में बैठे लोग सर्च कर रहे हैं इसके पीछे की वजह वहां होने वाला फीफा विश्वकप का महामुकाबला माना जा रहा है। फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम को 8 बजकर 30 से शुरू होगा। इस फाइनल की जंग में फ्रांस जहां लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तो वहीं अर्जेंटीना की टीम अपने स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी। इस महामुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड आज ध्वस्त हो सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं उन रिकॉर्ड के बारे में जो आज अर्जेंटीना और फ्रांस के खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे...

लगातार दूसरी बार ख़िताब पर कब्जा जमा सकता हैं फ्रांस:

पिछले विश्वकप में अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान करने वाली फ्रांस की टीम इस बार भी पुरानी लय में नज़र आ रही है। साला 2018 में फ्रांस की टीम ने क्रोएशिया को हराकर फीफा विश्वकप पर कब्जा जमाया था। अब फ्रांस के पास लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा ज़माने का मौका है। 60 साल के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है। इससे पहले ब्राजील ने 1958 और 1962 में यह कारनामा किया था।

रोनाल्डो का ये बड़ा रिकॉर्ड रहेगा निशाने पर:

फीफा के इस फाइनल मैच में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड टूटने के कगार पर खड़ा हैं। किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक गोल दागने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्डो ने साल 2002 विश्व कप में 8 गोल दागे थे। इस बार फीफा विश्वकप में लियोनेल मेसी और एम्बाप्पे ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5-5 गोल दाग रखे हैं। अब आज फाइनल मैच में दोनों के पास क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। इसके साथ ही दोनों की निगाहें गोल्डन बूट पर भी होगी।

फ्रांस के कोच दिदिए दिशौं के नाम दर्ज हो सकता है ये दुर्लभ रिकॉर्ड:

बता दें फ्रांस के कोच दिदिए दिशौं के नाम भी आज एक बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। फ्रांस की टीम पिछली बार दिदिए देशौं के मार्गदर्शन में ही विश्व चैंपियन बनी थी। अब उनके पास अपनी टीम को चैंपियन बनाने का एक और मौका है। इसके अलावा बतौर खिलाड़ी वह 1998 में विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे थे।        

Tags:    

Similar News