टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, खतरनाक गेंदबाज़ ने नाम लिया वापस

IND vs NZ Adam Milne: न्यूज़ीलैंड की टीम इसी महीने भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने आएगी। लेकिन इस सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ एडम मिलने ने अपना नाम वापस ले लिया है।

Written By :  Suryakant Soni
Update:2023-01-02 12:06 IST

IND vs NZ Adam Milne

IND vs NZ Adam Milne: न्यूज़ीलैंड की टीम इसी महीने भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने आएगी। लेकिन इस सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ एडम मिलने ने अपना नाम वापस ले लिया है। एडम मिलने कीवी टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ में शुमार है। ऐसे में उनके नाम वापस लेने से टीम को बड़ा झटका लगा है। उनकी जगह टीम में ब्लेयर टिकनेर को शामिल किया गया है।

पूरी तरह फिट नहीं है मिलने:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडम मिलने अभी पूरी तरह फिट यहीं बताए जा रहे हैं, ऐसे में उनकी सीरीज को लेकर पूरी तैयारी नहीं हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट बोर्ड को पहले इस बात की जानकारी नहीं दी थी।लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले उन्होंने बोर्ड को इसकी सूचना दी। ऐसे में अब वो पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

हैमस्ट्रिंग में चोट से परेशान:

हाल ही में भारत के खिलाफ हुई सीरीज में इस कीवी तेज़ गेंदबाज़ को चोट की समस्या से जूझना पड़ा था। माना जा रहा था कि पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सिमित ओवर की सीरीज से पहले ये गेंदबाज़ पूरी तरह ठीक हो जायेगा। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ और मिलने को अपना नाम वापस लेना पड़ा। न्यूजीलैंड के घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट फोर्ड ट्रॉफी में भी मिलने ने दो मैच मिस कर दिए थे। अभी मिलने को मैदान पर वापसी के लिए एक महीने का समय और लग सकता है।

ब्लेयर टिकनर पर होगा दारोमदार:

एडम मिलने की गैरमौजूदगी में ब्लेयर टिकनर पर कीवी गेंदबाज़ी का दारोमदार रहेगा। भारत जैसी मजबूत टीम के सामने न्यूज़ीलैंड के लिए चुनौती कम नहीं रहने वाली है। यहाँ तेज़ गेंदबाज़ो को कुछ ज्यादा मदद नहीं मिलती है। ऐसे में टिकनर के लिए भारत दौरा काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। भारत दौरे से पहले न्यूज़ीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच भी खेलेगी। इस सीरीज के लिए भी एडम मिलने को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वो भारत के साथ पाकिस्तान सीरीज से भी हट गए है। उनकी जगह दोनों सीरीज के लिए ब्लेयर टिकनर को चुना गया है।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का ODI स्क्वॉड

टॉम लाथम (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपली, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, लोकी फॉर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

Tags:    

Similar News