क्रिकेट के लिए उपजाऊ बनेगी बुंदेलखंड की सूखी धरती, होनहारों को सींचेंगे नेहरा और जहीर

संसाधनों के अभाव में बुंदेलखंड के युवा योग्यता और हुनर होने के बावजूद देश की क्रिकेट में भागीदारी नहीं पाते। ऐसे में, एक संस्थान ने अब यहां के नौनिहालों के लिए एक क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है।

Update: 2017-03-16 13:12 GMT

महोबा: सुविधाओं से अछूता बुंदेलखंड अब देश को क्रिकेट के होनहार भी दे सकेगा। एक क्रिकेट अकादमी ने इसकी शुरुआत की है। बुंदेलखंड के इन प्रतिभाशाली बच्चों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा चुके आशीष नेहरा और जहीर खान क्रिकेट के हुनर सिखाएंगे। ये दोनों खिलाड़ी गुरुवार को महोबा पहुंचे।

बंजर बनेगा उपजाऊ

संसाधनों के अभाव में बुंदेलखंड के युवा योग्यता और हुनर होने के बावजूद देश की क्रिकेट में भागीदारी नहीं पाते।

ऐसे में, एक संस्थान ने अब यहां के नौनिहालों के लिए एक क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है।

यहां के बच्चों को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और जहीर खान प्रशिक्षण देंगे।

इसी सिलसिले में दोनों खिलाडी महोबा के गांव निस्वारा पहुंचे और संभावनाएं तलाशीं।

टीएम इंडिया पर नजर

बुंदेलखंड के राठ कस्बे में नेहरा क्रिकेट अकादमी की शुरुआत हो रही है।

आशीष नेहरा ने कहा कि बुंदेलखंड बदहाल है, लेकिन यहां के बच्चे अपनी मेहनत और हमारी मदद से देश के लिए खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब रांची के गांव के महेंद्र सिंह धोनी लगन और मेहनत से देश की टीम के कप्तान बन सकते हैं, तो बुंदेलखंड के बच्चे भी बन सकते हैं।

नेहरा ने कहा कि वह आगे लगातार यहां आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे और बहुत जल्द बुंदेलखंड के नौजवान भी टीम इंडिया में नजर आएंगे।

आशीष नेहरा और जहीर खान को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग ऑटोग्राफ और सेल्फ़ी लेने के लिए टूट पड़े।

दोनों क्रिकेटर्स ने अपने चाहने वालों से खुल कर मुलाकात की।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

 

 

Tags:    

Similar News