India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Streaming कब और कहां देखें लाइव, यहां जानें सभी डिटेल्स

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Streaming: एशिया कप 2023 फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा।

Update: 2023-09-16 10:48 GMT

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Live Streaming: भारत रविवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला करेगा। रोहित शर्मा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए, लगभग एक आदर्श टीम की तरह टूर्नामेंट में अबतक खेल रही थी। हालांकि, शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने औसत स्कोर का पीछा किया, उससे उनके तैयारी में कमी देखी गई।

दूसरी ओर श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर वापसी मैच में वापसी किया है। वे आत्मविश्वास से ओत प्रोत हैं। उनकी तरफ से गति के साथ प्रदर्शन किया जायेगा, वे उस फॉर्म से बहुत अलग खेल सकते है, जिसका भारत ने पहले सुपर 4 स्टेज में सामना किया है। श्री लंका टीम के लिए दासुन शनाका और धनंजय डी सिल्वा का फॉर्म चिंता का विषय है। इसने आसानी से जीतने वाले गेम को थोड़ा संघर्षपूर्ण बना दिया है। अगर वे भी किसी तरह फॉर्म में वापस आ गए तो श्रीलंका भारत के समक्ष बेहतर पारी का प्रदर्शन करके, टीम इंडिया को परेशान कर सकता है।

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Match Details: 

  • भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप का फाइनल मैच रविवार 17 सितंबर को खेला जाएगा।
  • एशिया कप का फाइनल मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप फाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका सहित एशिया कप के सभी मैच डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में लाइवस्ट्रीम किए जाएंगे।
  • टीवी या लैपटॉप जैसे अन्य उपकरणों के लिए, यूजर्स को डिज़्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

फाइनल में मुकाबला करने वाले दोनों देश की टीम

 टीम इंडिया (Team India): 

रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (वाइस कैप्टन), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय खिलाड़ी: संजू सैमसन

श्री लंका टीम (Sri Lanka Team) : 

दासुन शनाका (कैप्टन),पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय दी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, महेश तिक्षणा, कसुन राजिथा, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, बिनुरा फर्नांडो ,कुशल परेरा।

Tags:    

Similar News