IPL 2025 GT vs MI Head To Head: किसकी होगी जीत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

IPL 2025 GT vs MI Head To Head: IPL 2025 का नवां मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-28 18:59 IST

MI vs GT (Credit: Social Media)

IPL 2025 GT vs MI Head To Head: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो चुका है। IPL 2025 का नवां मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली है। हेड टू हेड रिकॉर्ड के अनुसार गुजरात का पलड़ा मुंबई पर भारी रहा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2025 GT vs MI में से किसकी होगी जीत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से: 


IPL 2025 कैसा है GT MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (IPL 2025 GT vs MI Head To Head Records):

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अब तक 5 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इसमें से 3 मैचों में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है और 2 बार मुंबई इंडियंस ने जीती है। इस तरह पुराने रिकॉर्ड को अगर देखें तो ये साफतौर पर पता चल रहा है कि, यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा काफी भारी रहा है।

अगर 29 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो फिर ये हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा।

बता दें कि, इस मैच से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मुंबई की टीम में वापसी होगी। जिससे मुंबई की टीम को काफी राहत मिलेगी। तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, कौन सी टीम इस मैच को जीतती है।

Gujarat Titans Playing XI:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, अरशद खान, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, और मोहम्मद सिराज।   

Mumbai Indian Playing XI:

रोहित शर्मा, रयान रिक्लटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रोबिन मिंज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, और ट्रेंट बोल्ट।

Tags:    

Similar News