हरभजन सिंह के घर नन्हे मेहमान की एंट्री, दूसरी बार मां बनीं पत्नी गीता बसरा

एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को हरभजन ने शेयर किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-07-10 08:10 GMT

अपनी पत्नी और बेटी संग हरभजन सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Harbhajan Singh And Geeta Basra Blessed With A Baby Boy: क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है। एक्ट्रेस गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। गीता और हरभजन घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं। 

आपको बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर इससे पहले एक बेटी ने जन्म लिया था। जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। 

हरभजन ने दी खुशखबरी

वहीं, हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। आपको बात दें कि मार्च में कपल ने इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया था कि उनके घर में जुलाई में दूसरे बच्चे की एंट्री होने वाली है। वहीं, अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखीं और उनके लुक्स भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुए थे। 

हरभजन सिंह के दूसरी बार पिता बनने पर भारतीय सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन सहित कई क्रिकेटर्स ने उन्हें और गीता को बधाई दी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News