विराट कोहली की लग्जरी कार जब्त! इसलिए हुई कार्रवाई, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Audi इंडिया के एंबेस्डर विराट कोहली की पहली ऑडी कार महाराष्ट्र पुलिस स्टेशन में खड़ी है। विराट ने ये कार 2012 की Audi R8 है। जिसे उन्होंने चार साल पहले किसी और को बेच दी थी।

Update: 2020-12-14 05:13 GMT
पुलिस स्टेशन पर खड़ी है विराट की ऑडी कार, जानें क्यों

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) ना केवल अपने खेल बल्कि अपने लाइफ स्टाइल (Life Style) के लिए भी काफी मशहूर हैं। अगर आप विराट के फैन हैं तो आपको पता ही होगा कि उन्हें कारों का बहुत शौक है। उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन (Car Collection) भी मौजूद है। केवल इतना ही नहीं कोहली खुद Audi इंडिया के एंबेस्डर भी हैं।

पुलिस स्टेशन पर खड़ी है कोहली की ऑडी

Audi इंडिया का एंबेस्डर होने के नाते हर नए मॉडल की लॉन्चिंग पर विराट कोहली को एक नई कार गिफ्ट की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि विराट की एक गाड़ी इस समय महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन पर खड़ी है। अब आपको लग रहा होगा कि विराट ने कुछ गलत हरकत की होगी, जिस वजह से उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। विराट ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिस वजह से उनकी कार को जब्त की जाए। तो चलिए जानते हैं कि आखिर उनकी कार क्यों पुलिस स्टेशन में खड़ी हुई है और धूल फांक रही है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संशय, अब यहां फंसा पेंच

(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

आखिर क्यों किया पुलिस ने जब्त?

दरअसल, Audi इंडिया के नए मॉडल R8 के लॉन्च होने के बाद विराट कोहली ने अपनी पुरानी कार को बेच दिया था। पुलिस स्टेशन में विराट की जो गाड़ी खड़ी है वो 2012 की Audi R8 है। विराट की पहली कार ये ऑडी कार ही थी। जिसे उन्होंने चार साल पहले 2016 में एक ब्रोकर की सहायता से सागर ठक्कर नाम के एक शख्स को बेच दी थी।

यह भी पढ़ें: इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, नाम जानकर चौंक जाएंगे

विराट ने 2.5 करोड़ रुपये में बेची थी कार

जिस शख्स (सागर ठक्कर) को विराट कोहली ने अपनी कार बेची थी, उसका नाम एक घोटाले में सामने आया है। जिस वजह से पुलिस ने वह ऑडी कार जब्त कर ली है। लेकिन अब इस कार से विराट का कोई भी वास्ता नहीं रहा। क्योंकि कार बेचते वक्त विराट ने सभी कागजी कार्रवाई ठीक से पूरी की थी। इसलिए अब इस कार से उनका कोई रिश्ता नहीं। जानकारी के मुताबिक, ठक्कर को विराट ने यह ऑडी कार करीब 2.5 करोड़ रुपये में बेचा था।

यह भी पढ़ें: विराट की महंगी कारें: शानदार कलेक्शन से भरा है इनका गैराज, जानें इनके बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News