CWG 2022 Day 9: नौवें दिन भी रहा भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, Medal Tally में पांचवां स्थान बरकरार

CWG 2022 Day 9: कुश्ती के अलावा शनिवार को देश के लिए पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने भी गोल्ड मेडल जीता। टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना पटेल ने राष्ट्रमंडल खेल में देश को गोल्ड मेडल जीताया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-07 06:09 GMT

Commonwealth Games 2022 Day 9: राष्ट्रमंडल खेल के नौवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने 40 पदक जीतकर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास दिलाया। शनिवार को क्रिकेट से लेकर कुश्ती तक तमाम खेलों में देश के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। अब भारत Commonwealth Games 2022 Medal Tally में टॉप-पांच में पहुंच चुका है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 40 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। शनिवार को बर्मिंघम खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुश्ती में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता। इसके अलावा कुश्ती में भारत को तीन कांस्य पदक भी मिले।

नौवें दिन भारत ने हासिल किए 14 मेडल:

शनिवार के दिन यानी राष्ट्रमंडल खेल के नौवें दिन भारत ने कुल 14 मेडल अपने नाम किए। जिसमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज़ शामिल थे। इसके अलावा क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीद बरकरार रखी। क्रिकेट और हॉकी में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार के खेल को दोहराते हुए शनिवार को भी तीन गोल्ड सहित 6 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। अभी तक कुश्ती में भारत को सर्वाधिक 12 मेडल मिले हैं। जबकि वेटलिफ्टिंग में भारत को 10 पदक हासिल हुए थे।

पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने जीता गोल्ड:

कुश्ती के अलावा शनिवार को देश के लिए पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने भी गोल्ड मेडल जीता। टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना पटेल ने राष्ट्रमंडल खेल में देश को गोल्ड मेडल जीताया। भाविना ने फाइनल में नाइजीरिया की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा भारत की सोनल बेन पटेल ने भी पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

भारत के पदकवीर:

गोल्ड मेडल विजेता:

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, पैरा पावरलिफ्टर सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन और भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)

सिल्वर मेडल विजेता:

संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले और पुरुष लॉन बॉल टीम

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता:

गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस और सोनलबेन (पैरा टेबल टेनिस)

Tags:    

Similar News