CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंदा, गोल्ड मेडल हासिल करना है लक्ष्य

CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल-बी के तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत पूल-बी में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

Written By :  Aakash Mishra
Update: 2022-08-03 15:27 GMT

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने पूल बी के अपने तीसरे मैच में कनाडा को हराया। भारतीय टीम ने इस मैच में कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। इस मैच में भारत के लिए 6 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और मंदीप सिंह ने सर्वाधिक दो-दो गोल दागे। इसके अवाला अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए। थोड़ी देर पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अब पुरुष टीम ने भी कनाडा को रौंद दिया।

ऐसा रहा मुकाबला

भारत और कनाडा के बीच यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। भारतीय टीम ने कनाडा को कही भी हावी नहीं होने दिया। भारत ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल दाग दिए। टीम को मैच के सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला, जिसपर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गोल कर दिया। इसके बाद दसवें मिनट में अमित रोहिदास ने एक और गोल दाग दिया। इस तरह से भारत ने पहले ही क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में भारत की ओर से 20वें मिनट में ललित उपाध्याय ने तीसरा गोल दागा। वहीं 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल दागा। मैच के हाफ टाइम के बाद भारत 4-0 से आगे चल रहा था।

भारतीय टीम ने दुसरे हाफ में अपनी बढ़त को और मजबूत किया। तीसरे क्वार्टर में 38वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल दाग दिया। वहीं, मैच के आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने तीन गोल दाग डाले। चौथे क्वार्टर में 56वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कार्नर मिला जिसपर हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग दिया। इसके बाद 58वें मिनट में मंदीप ने भारत के लिए सातवां गोल दागा। वहीं, मैच का आखिरी गोल आखिरी के कुछ मिनटों में आकाशदीप सिंह के हॉकी से आया। उनके इस गोल से भारत ने मैच में 8-0 की बढ़त बना ली और कनाडा को हरा दिया।

पूल-बी में भारत टॉप पर 

इस जीत के साथ भारत की टीम अपने पूल बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने अपना पहला मैच घाना को 11-0 से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद मैच 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ था। अब भारत ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।

गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी के इतिहास को देखे तो हॉकी को पहली बार 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था। जिसके बाद से अब तक 6 बार कॉमनवेल्थ गेम्स हुए और सभी बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2010 और 2014 में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल हासिल करना चाहेगी।

Tags:    

Similar News