युजवेंद्र चहल-धनश्री में सब कुछ ठीक नहीं...? इंस्टाग्राम से हटाया चहल 'सरनेम'

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट के शुरुआती दौर में खूब नाम कमाया था। उसके बाद उनका नाम धनश्री के साथ जुड़ गया। थोड़े दिन की दोस्ती के बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली। दोनों के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जहां भी घूमने जाते हैं वहां दोनों साथ फोटोज भी शेयर करते हैं। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जल्द वायरल हो जाती है। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-18 08:50 GMT

Dhanashree Verma: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अचानक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लग गए। इसकी वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक चहल 'सरनेम' को हटा दिया। इसके बाद उनके फैंस सोच में पड़ गए कि क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक-ठाक है या नहीं? धनश्री वर्मा के इंस्टा अकाउंट से चहल सरनेम को हटाने के बाद युजवेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक अजीब सी पोस्ट शेयर की। लेकिन चहल ने इस स्टोरी को कुछ ही देर में डिलीट भी कर दिया।

चहल की इंस्टा स्टोरी- 'New Life Loading'

बता दें दोनों के बीच अभी तक शादी के बाद किसी तरह के मनमुटाव की खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन धनश्री ने जैसे ही चहल सरनेम हटाया तो ट्विटर पर ट्वीट की बाढ़ सी आ गई। इसी दौरान युजवेंद्र की इंस्टा स्टोरी ने इस मामले को और हवा मिल गई। चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'New Life Loading' हालांकि यह पोस्ट उन्होंने कुछ ही देर में डिलीट भी कर दी। अब उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर हुआ है।

दिसंबर 2020 में हुई दोनों की शादी:

युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट के शुरुआती दौर में खूब नाम कमाया था। उसके बाद उनका नाम धनश्री के साथ जुड़ गया। थोड़े दिन की दोस्ती के बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली। दोनों के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जहां भी घूमने जाते हैं वहां दोनों साथ फोटोज भी शेयर करते हैं। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जल्द वायरल हो जाती है। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

कई तरह के लगाए जा रहे कयास:

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हलचल देखने को मिल रही है। ट्विटर पर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। ट्विटर पर भी कई फैन्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर बात की है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कुछ बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जो भी बातें चल रही हैं, वो सब एक कयास ही है।

कोरियोग्राफर है चहल की पत्नी धनश्री:

बता दें धनश्री कोरियोग्राफर है और उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। धनश्री ने चहल के साथ भी कई वीडियो बनाए हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वो चहल के साथ ही थी और दोनों ने इस दौरान खूब मस्ती की और फोटोज भी शेयर किए थे। अब ये मामला क्या हैं इसका पता समय आने पर ही पता चलेगा...  

Tags:    

Similar News