F56 Discus Throw Paralympics: भारत को मिला 5वां मेडल, डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने जीता रजत पदक

F56 Discus Throw Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत के योगेश कथुनिया ने F56 डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता है।

Written By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-30 03:21 GMT

योगेश कथुनिया (फोटो- @the_bridge_in Twitter)

F56 Discus Throw Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में भारत के योगेश कथुनिया ने F56 डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता है। इस बड़ी जीत के बाद योगेश कथुनिया भावुक होते हुए नजर आए गए।

डिस्कस थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतने के बाद योगेश कथुनिया ने भावुक होते हुए कहा, "मैं रजत पदक जीतने पर उत्साहित हूं। मैं SAI, PCI (भारत की पैरालंपिक समिति) और विशेष रूप से मेरी मां आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। इस सपोर्ट के लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।"

पीएम मोदी ने योगेश को दी जीत की बधाई

योगेश कथुनिया के इस जीत की खुशी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंंने बधाई दी है। उन्होंने कहा, "योगेश कथूनिया का आउट स्टेडिंग परफॉर्मेंस। खुशी है कि उन्होंने रजत पदक घर ले आया है। उनकी अनुकरणीय सफलता अन्य एथलीटों को प्रेरित करेगी। इस जीत के लिए आपको बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

'रजत पदक मेरे लिए एक स्वर्ण पदक के बराबर' 

उधर, योगेश के रजत पदक जीतने की खुशी में हरियाणा के बहादुरगढ़ में उनका परिजन और दोस्त नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं। योगेश कथुनिया की मां मीना देवी ने टोक्यो पैरालिंपिक में अपने बेटे के रजत पदक जीतने पर कहा है, "यह रजत पदक मेरे लिए एक स्वर्ण पदक के बराबर है। आज मेरी खुशी की कोई सीमा नहीं है।"

योगेश कथूनिया को रजत पदक के लिए बधाई- राहुल गांधी 

वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी योगेश को बधाई देते हुए कहा है, "योगेश कथूनिया को रजत पदक के लिए बधाई। आपकी प्रेरक उपलब्धियों पर देश को गर्व है।"



Tags:    

Similar News