पूर्व विंबलडन चैम्पियन याना नोवोत्ना का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Update: 2017-11-20 11:23 GMT
पूर्व विंबलडन चैम्पियन जाना नोवोत्ना का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

प्राग: पूर्व विंबलडन चैम्पियन याना नोवोत्ना का सोमवार (20 नवंबर) को चेक गणराज्य स्थित उनके घर में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वह 49 साल की थीं। नोवोत्ना ने 1998 में महिला एकल वर्ग के फाइनल में नथाली तौजियात को मात देकर विंबलडन ओपन का खिताब जीता था। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली उम्रदराज महिला बन गई थीं।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपने एक बयान में कहा, 'कैंसर से लंबी लड़ाई बनने के बाद नोवोत्ना का निधन हो गया। उनके साथ उनका परिवार था।'

ऐसा रहा करियर

एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के दौरान नोवोत्ना ने युगल वर्ग में चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। उन्होंने दो बार आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता। फ्रेंच ओपन में उन्होंने हैट्रिक लगाई थी और अपने नाम दो अमेरिकी ओपन युगल वर्ग का खिताब किया था। इसके अलावा, 1988 में सियोल और 1996 में एटलांटा खेलों में नोवोत्ना ने रजत पदक जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 1996 ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया।

1999 में टेनिस से लिया संन्यास

नोवोत्ना एक समय में एकल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंची थी। इसके अलावा, उन्हें युगल रैंकिंग में शीर्ष वरीयता भी प्राप्त हुई। 1999 में उन्होंने टेनिस जगत से संन्यास लिया और साल 2005 में उन्हें टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News