धोनी की टीम के लिए गुजरात टाइटंस को हराना बहुत मुश्किल!, चेन्नई के लिए ये आंकड़े बड़े डरावने..

IPL 2023 CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन की आज से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला गत विजेता गुजरता टाइटंस से होगा।

Update: 2023-03-31 09:53 GMT
IPL 2023 CSK vs GT

IPL 2023 CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन की आज से धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला गत विजेता गुजरता टाइटंस से होगा। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों के फैंस ख़ास उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस मैच में एक बार फिर गुजरात की टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। जबकि धोनी अपने आखिरी आईपीएल में जलवा बिखेर सकते हैं। धोनी की टीम के लिए गुजरात को हराना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा हैं। चलिए जानते हैं उन आकड़ों के बारे में जो धोनी की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं।

गुजरात को एक बार भी नहीं हरा पाई चेन्नई की टीम:

चेन्नई की टीम के लिए गुजरात को हराना बहुत ही मुश्किल काम है। पिछली बार ही आईपीएल में एंट्री करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के इसी मैदान पर खिताब अपने नाम किया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 2 मैच खेले गए है। इन दोनों मुकाबलों को हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात जीतने में सफल रही है। इस तरह आंकड़ों के आधार गुजरात की टीम चेन्नई पर भारी है। ऐसे में आज होने वाले मैच में धोनी की टीम की जीत किसी चमत्कार से कम नहीं रहने वाली है।

धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन:

बता दें क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार यह धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन हो सकता है। यही वजह है कि माही की एक झलक पाने के लिए चेपॉक के मैदान पर हजारों की तदाद में फैन्स सिर्फ सीएसके के प्रैक्टिस सेशन को भी देखने पहुंच रहे हैं। इस बार खिताब जीतने के लिए धोनी पूरा दमखम लगा देंगे। लेकिन धोनी के लिए भी इस बार चुनौती काफी बड़ी रहेगी। लेकिन धोनी की नज़र इस खिताब को जीतकर इसे ऐतिहासिक बनाने पर होगा।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

चेन्नई: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी और ड्वेन प्रिटोरियस।

गुजरात: शुभमन गिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, यश दयाल और मोहम्मद शमी।

Tags:    

Similar News